फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Naveen Jindal raised the demand of setting up IIT in Kurukshetra in the Lok Sabha session

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल ने लोकसभा सत्र में कुरुक्षेत्र में आईआईटी स्थापित करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
MP Naveen Jindal raised the demand of setting up IIT in Kurukshetra in the Lok Sabha session
कुरुक्षेत्र। लोकसभा सत्र के दौरान सांसद नवीन जिंदल ने जिले में आईआईटी की स्थापना की मांग उठाई है। सत्र के शून्य काल में सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हरियाणा कृषि, रक्षा और खेलों में भारत का नाम रोशन कर रहा है। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 वर्षों में यहां से आईआईटी में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 65 हजार से बढ़कर एक लाख 35 हजार हुई है लेकिन अभी तक इस राज्य में आईआईटी जैसी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान की स्थापना नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा के पास फिलहाल अपनी कोई आईआईटी नहीं है, जबकि रेवाड़ी में एम्स और रोहतक में आईआईएम जैसे संस्थान पहले से ही मौजूद हैं। जिनमें शिक्षा प्राप्त करके लाखों युवा अपना भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी को कुरुक्षेत्र में स्थापित करने की मांग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से बातचीत की है। यदि केंद्र, राज्य के कुरुक्षेत्र में आईआईटी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देता है तो प्रदेश सरकार इसके लिए भूमि अधिग्रहण सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी इस संस्थान को खोले जाने में हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों सराहना की। हरियाणा के छात्रों को शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ अवसर मिले, इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। जिले में आईआईटी की स्थापना से न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश को लाभ होगा। आईआईटी से प्रदेश के ग्रामीण और छोटे कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों खासकर हमारी बेटियों को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ-साथ यह संस्थान भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी में बेहतर बनाने की दिशा में भी कारगर सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed