फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Motorcyclist killed, one injured due to car collision

Kurukshetra News: गाड़ी की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, one injured due to car collision
पिहोवा। देर रात गांव अरनेचा के समीप एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में घायल व्यक्ति अजमेर निवासी गांव जंडौला ने कहा की वह गांव के ही एक व्यक्ति महेंद्र सिंह के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर किसी निजी काम से कुरुक्षेत्र गए थे। वहां से काम निपटाकर वे वापस घर के लिए चले थे। श्योकंद फार्म के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उसने उठकर देखा तो महेंद्र सिंह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। जिसे देखते ही वह भी बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। होश आने पर उसे पता चला की महेंद्र सिंह की दुर्घटना में लगी अधिक चोटों के कारण मौत हो चुकी है। आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed