{"_id":"627c1c2297f15a7ab739092b","slug":"motivated-for-direct-sowing-of-paddy-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1078827184","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की सीधी बिजाई के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की सीधी बिजाई के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते किसान। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से धान की सीधी बिजाईके प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए गांव बीबीपुर कलां में किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कृषि विकास अधिकारी भौर सैदां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किसानों को धान की सीधी बिजाई की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डीएसआर (डायरेक्ट सीडर राइस) विधि से बिजाई करने से पानी की बचत होती है। इसके साथ ही किसान अपनी उपज को भी बढ़ा सकते हैं। उधान की सीधी बिजाई करने का समय 20 मई से 15 जून तक है। सीधी बिजाई सूखे में और तरबतर विधि द्वारा की जा सकती है। इसमें आठ किलो प्रति एकड़ के हिसाब से बीज लगता है।
कृषि विकास अधिकारी बोधनी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि डीएसआर की बिजाई करने वाले किसानों को सरकार की ओर से चार हजार प्रति एकड़ अनुदान देने की योजना भी शुरू की गई है। इसे डायरेक्ट किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। धान की सीधी बिजाई करने वाले किसान योजना का लाभ पाने के लिए विभाग के पास आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर सचिन कुमार, जगबीर सिंह, देवेंद्र राणा, नेत्रपाल राणा, सुमेर कुमार, रजनीश कुमार, मदन राणा, देशराज नैन आदि मौजूद रहे।