{"_id":"63374741b4671472411246f8","slug":"mother-s-worship-with-chanting-mother-s-cheers-echoed-kurukshetra-news-knl122971861","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोचारण संग मां की पूजा, गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोचारण संग मां की पूजा, गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन
नवरात्र उत्सव के चलते शुक्रवार को जिला भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही मां की पूजा अर्चना की जाने लगी तो देर रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में स्कंदमाता की पूजा अर्चना को लेकर विशेष उत्साह बना रहा। वैदिक रीति-रिवाज व मंत्रों चारण के साथ मां की पूजा की गई और प्रसाद वितरित किया गया।
शहर में मुख्य कार्यक्रम देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालु सुबह से ही लाइन मेें लगने शुरू हो गए थे। इस दौरान मंगला आरती राकेश गर्ग द्वारा संपन्न की गई। आरती में पांच मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाया गया। छह इलायची भी भोग में चढ़ाई गई।
दोपहर 12:00 बजे नवरात्रि व्रत भंडारे का आयोजन कैथल वासी उपेंद्र कुमार द्वारा किया गया, इसके साथ ही प्रात: 9:00 बजे साहिल मोहल्ला तथा दोपहर 12:00 बजे संजय बंसल द्वारा नवरात्रि अन्नपूर्णा भंडारा किया गया। शाम तीन बजे की भजन संध्या में अभिषेक सिरसला द्वारा मां के भजन गाए गए। भक्त मां की मस्ती में झूमते नाचते दिखाई दिए। भक्तों की विशेष अनुग्रह पर कन्याओं के ऊपर और देशभक्ति के गीत भी सुनाई गए। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा उपस्थित थे।
विज्ञापन
मंदिर में मुख्य पुजारिन शिमला देवी द्वारा आरती में विधिपूर्वक शंख मोर पंख, गुलाब इत्र, चवर, झंडा आदि से मां की आरती की गई। उसके बाद मां भद्रकाली के विभिन्न पवित्र ग्रंथों में वर्णित सभी मंत्रों का जाप किया गया। इस दौरान जहां मुख्य पुजारिन शिमला देवी गर्भ गृह में आरती करती हैं। वही पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा श्री देवीकूप पर आरती करते हैं। जहां मां सावित्री रूप में ऊर्जामान है। हर शाम नवरात्रि देवी दिवस की आरती में नव दुर्गा माता की पूजा की जाती है, इस मौके पर मीना जोशी, शकुंतला देवी, निकुंज शर्मा, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, हाकम चौधरी, आशीष दीक्षित, अभिषेक सिंह, हितेश चौधरी, संजीव मित्तल सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।