{"_id":"60d0e0768ebc3e32bd02206f","slug":"most-wanted-arrested-kurukshetra-news-knl73943551","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मामलों में 25 हजार रुपये का मोस्ट वांटेड बदमाश पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मामलों में 25 हजार रुपये का मोस्ट वांटेड बदमाश पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 31 मामलों में मोस्ट वांटेड 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को देसी पिस्तौल व दो कारतूस के साथ दबोच लिया। आरोपी अमरदीप शेखावत उर्फ दीपा उर्फ सोनू वासी महाबीर कॉलोनी हिसार को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि 19 जून को सीआईए-2 की टीम झांसा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि अमरदीप शेखावत बाइक पर सवार होकर झांसा से शहर की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई और झांसा रोड पर मां भद्रकाली मंदिर के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद झांसा की तरफ से एक बाइक चालक आता दिखा, जो पुलिस टीम को सामने देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इसी घबराहट में उसकी बाइक बंद हो गई तथा पुलिस ने उसे बाइक सहित काबू करके पूछताछ करते हुए उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर देसी पिस्तौल व मैगजीन में दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि आरोपी अमरदीप की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र के अलावा हिसार, जींद, पानीपत व फतेहाबाद में अपहरण, फिरौती, आगजनी, अवैध कब्जे, अवैध असला, हत्या का प्रयास व गिरोह बंदी के 31 मामले दर्ज हैं। इनमें करीब 12 मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी बकाया है। आरोपी के खिलाफ जींद में 17, कुरुक्षेत्र में छह, हिसार में चार, पानीपत और फतेहाबाद में दो-दो केस दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने आरोपी अमरदीप को पकड़ने वाले सीआईए-2 के इंचार्ज मलकीत सिंह, सतविंद्र सिंह, परवेश कुमार, लखन सिंह, संदीप, जयपाल, नरेश कुमार, श्रवण कुमार व बलविंद्र सिंह को को नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।