फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than 600 applications for 60 seats of MSc Botany

एमएससी बॉटनी की 60 सीट पर 600 से अधिक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
More than 600 applications for 60 seats of MSc Botany
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी तक बॉटनी विभाग में कराए जा रहे एमएससी बॉटनी की 60 सीट पर दस गुना आवेदन आ चुके हैं। अभी इन सीटों पर मुकाबला और कड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बॉटनी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू सूद ने बताया कि यहां से एमएससी बॉटनी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी पेड़-पौधों, वातावरण, जल संरक्षण तथा वनस्पति संरक्षण आदि के विषय में डिग्री पाने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़कर समाज में जागरूकता भी फैलाते हैं। वनस्पति विभाग में प्रवेश पाना प्रत्येक प्रकृति-प्रेमी युवा का स्वप्न है।
विज्ञापन

बॉटनी विभाग की ओर से सभी प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं। उत्कृष्टता तथा देश की युवा शक्ति को प्रोत्साहन देना हमारा ध्येय है। केयू लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार वनस्पति विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 16 सितंबर तक ऑनलाइन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनस्पति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्प डेस्क भी गठित किया गया है। बताया कि बॉटनी विभाग में 20 सीट पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर की निर्धारित है। दाखिले की पहली लिस्ट 24 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed