फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Monsoon active in Haryana, Intermittent rain continues for 30 hours in Kurukshetra, roof of house collapses

हरियाणा में मानसून सक्रिय: कुरुक्षेत्र में 30 घंटे से रुक-रुक कर बारिश जारी, गांव दयालपुर में मकान की छत गिरी

Sun, 09 Jul 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Jul 2023 11:49 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते सभी जिलों में बारिश हुई है। वहीं, कुरुक्षेत्र में पिछले 30 घंटे से रूक-रूक कर भारी बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं।

विज्ञापन
Monsoon active in Haryana, Intermittent rain continues for 30 hours in Kurukshetra, roof of house collapses
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मानसून लगातार सक्रिय है। इस क्रम में कुरुक्षेत्र में पिछले 30 घंटे से रूक-रूक कर भारी बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। चारों ओर पानी-पानी है। जहां बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है वहीं जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पूरे सप्ताह भी तेज बारिश का दौर रहने की संभावना
जिला में 97 एमएम बारिश अब तक दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश लाडवा में 138 एमएम दर्ज की गई जबकि बाबैन में 130 एमएम बारिश हुई है। पिहोवा मे 75 तो थानेसर में 74 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अभी भी तेज बारिश जारी है तो अगले पूरे सप्ताह भी तेज बारिश का दौर रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


सब्जी की फसलें खराब होने की आशंका बढ़ी
बारिश से धान उत्पादक किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का मानना है कि बारिश से धान की फसल बेहतर होगी और उत्पादन ज्यादा होगा। वहीं सब्जी उत्पादक किसानों में चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश से सब्जी की फसलें खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा हादसा टला
गांव दयालपुर में बरसात की वजह से एक गरीब परिवार के ऊपर रात के समय छत गिर गई। इस हादसे में परिवार के मुखिया सुभाष को चोट आई है। इस दौरान परिवार के सदस्य में सुभाष व उसकी पत्नी सुमन और बेटी शिवानी व बेटा अमन साथ थे। बेटी शिवानी 11वीं क्लास में पढ़ती है और बेटा अमन दसवीं क्लास में पढ़ते है। इस मौके पर कांग्रेस के नेता प्रवीन कश्यप दयालपुर ने परिवार का हालचाल जाना। वहीं, मौजूदा विधायक सुभाष सुधा और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा से आर्थिक सहायता की मांग की।
 

अंबाला में आफत की बारिश

अंबाला कैंट में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आसपास के इलाके में स्थित कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया है। जोकि लोगों के लिए आफत बन गया है।
 

कई जगह अंडरपास में पानी भरा

जींद में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश से शहर की सड़कें जल मगन हो गई है। कई जगह अंडरपास में भी पानी भर गया है। सबसे ज्यादा समस्या नरवाना रोड के लोगों को हो रही है। नरवाना रोड पर पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण पानी सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक खड़ा है। वही बारिश के कारण धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed