{"_id":"62ba0cf7e21faa3fbf133042","slug":"moha-mann-by-giving-haryanvi-performances-in-australia-kurukshetra-news-knl1128665185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरासत हेरीटेज विलेज कुरुक्षेत्र एवं एएचए की हरियाणवी हस्तकला प्रदर्शनी के ऑस्ट्रेलिया में जमे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासत हेरीटेज विलेज कुरुक्षेत्र एवं एएचए की हरियाणवी हस्तकला प्रदर्शनी के ऑस्ट्रेलिया में जमे रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज ऑस्ट्रेलिया (एएचए) की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में एएचए के स्थापना दिवस पर हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विक्टोरिया की मेंबर पार्लियामेंट नीना टेलर व भारत सरकार की ओर से दूतावास मेलबर्न में काउंसलर जनरल राजकुमार शामिल रहे। इस दौरान ग्रीस, तेलंगाना के सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ सिडनी एवं मेलबर्न की महिलाओं की ओर से हरियाणवी नृत्य तो प्रस्तुत किए गए, इसके अतिरिक्त भारत से विशेष रूप से वहां पहुंचे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं हरियाणा के सांस्कृतिक दल ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।
सांस्कृतिक दल में डॉ. हरविंदर राणा, पवन कुमार, तनु, रमा व काजल ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के फाउंडिंग प्रेजिडेंट सेवा सिंह, विक्टोरिया चैप्टर के प्रधान सतपाल चहल सिंह सहित एसोसिएशन के सदस्यों ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया तथा एमएन कॉलेज शाहाबाद मारकंडा की अंग्रेजी की विभाग की अध्यक्ष कल्पना ने किया। इस मौके पर एसोसिएशन एवं विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की ओर से एक हरियाणवी सांस्कृतिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जिसको स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीना टेलर ने कहा की एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया समाज सेवा एवं सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय के प्रतिनिधि राजकुमार ने कहा की विगत 4 वर्षों से एसोसिएशन ने हरियाणवी सांस्कृतिक परंपराओं संस्कारों एवं तीज त्योहारों का संरक्षण किया है।
एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया ने हरियाणवी संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. महासिंह पूनिया व हरविंद्र राणा को फॉल्क डांस के क्षेत्र में योगदान के लिए इंटरनेशनल अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।