फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mock drill: Bus passengers stunned at the information of the bomb, Kurukshetra

मॉक ड्रिल : बम की सूचना पर सहमे बस यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mock drill: Bus passengers stunned at the information of the bomb, Kurukshetra
नए बस अड्डे पर मॉक ड्रिल के दौरान जांच करता बम निरोधक दस्ता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे में बम मिलने की सूचना पर दोपहर तीन बजे अचानक फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस फोर्स की गाड़ियां सायरन बजाते हुए पहुंची। पुलिस के जवान चलती गाड़ी से उतरे और बस अड्डा परिसर पर मोर्चा संभाल लिया। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीम भी बस अड्डे पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने बसों और अड्डा परिसर में छानबीन शुरू कर दी। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने भी अड्डा परिसर में अपना काम शुरू कर दिया।
बस अड्डा परिसर में अचानक से पुलिस फोर्स की गतिविधियों को देखकर यात्री सहम गए। एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। कुछ लोग चालक-परिचालक व पूछताछ केंद्र पर जानकारी जुटाने लगे। इसी दौरान डीएसपी सुभाष चंद्र ने यात्रियों को कुछ दिशा-निर्देश दिए और सहयोग करने की अपील की। दरअसल शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से बस अड्डा परिसर में बम की सूचना पर मॉक ड्रिल की थी। कुछ देर के बाद यात्री भी समझ गए कि पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल की जा रही है।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल को देखते हुए पुलिस ने शहर में 10 जगह पर नाकाबंदी की। इस दौरान के किसी भी वाहन चालक को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। करीब दो घंटे पुलिस की मॉक ड्रिल चली। इसमें जिला पुलिस के 110 पुलिसकर्मी, चार निरीक्षक और डीएसपी (मु) सुभाष चंद्र ने हिस्सा लिया। बस अड्डे के साथ-साथ डिवाइन मॉल में भी मॉक डील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही करनाल पुलिस ने करनाल में चार आतंकवादियों को ग्रेनेड के साथ काबू किया था। वहीं इसी सप्ताह मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट चलित ग्रेनेड से हमला हुआ था। इन घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस की ओर मॉक ड्रिल की गई।

पुलिस हर परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क : डॉ. सिंगला
जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस तंत्र किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों से निपटने केलिए पूरी तरह से सतर्क है। आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, कानून और शांतिव्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस हमेशा तत्पर है। शुक्रवारको पुलिस की ओर से बम की सूचना मिलने पर आवश्यक साजो सामान से सुसज्जित पुलिस कर्मचारियों ने नए बस अड्डे और डिवाइन मॉलमें मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed