{"_id":"683b60045c76ea4ff4017115","slug":"mock-drill-bomb-blasts-at-brahmasarovar-many-people-injured-rushed-to-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136561-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल : ब्रह्मसरोवर पर बम धमाके, कई लोग घायल, पहुंचाए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल : ब्रह्मसरोवर पर बम धमाके, कई लोग घायल, पहुंचाए अस्पताल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सायरन की आवाज सुनते ही ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा पार्क में अफरातफरी मच गई और 20 सेकेंड बाद ही एयर स्ट्राइक से बम धमाके होने शुरू हो गए, और धमाकों की वजह से कई जगह आग लग गई। धमाकों की आवाज सुनकर डीएसपी सुनील सहित सभी लोग अपने आप को बचाने के लिए जमीन पर लेट गए। डीएसपी ने लेटे हुए ही आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए डायल 112 व अपने उच्च अधिकारियों को इस हमले की सूचना दी। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं, हरियाणा पुलिस और होमगार्ड विभाग टीम 40 सेकेंड में मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया।
यह सब जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने वाले तंत्र को परखने व बेहतर करने के लिए व आपात स्थिति में जनता को क्या करना चाहिए बताने के लिए शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पुरषोत्तमपुरा बाग के साथ-साथ पिहोवा की कागज मील व शाहाबाद के शुगर मील में ऑपरेशन शील्ड के तहत पहले से तय योजना के चलते मॉक ड्रिल के रूप में किया गया। इस अभ्यास में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं, हरियाणा पुलिस और होमगार्ड विभाग ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही बम धमकों आवाजें सुनाई देने लगी व चारों ओर धुंआ ही धुंआ फैल गया आग को बुझाने के लिए अग्निशमन के कर्मचारी पूरी तैयारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ-साथ आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य करने लगे। इसी बीच पुलिस व होमगार्ड के लोग पूरे इलाके को खाली करवाकर अफरा-तफरी को रोकने के साथ एसडीआरएफ की टीम के साथ घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस व प्राथमिक उपचार दिलवाने के लिए रेड क्राॅस टीम तक पहुंचाने में जुटे रहें। इस दौरान स्ट्रेचर की कमी होने पर साइकिल व जूट की बोरियाें व कपड़ों व लाठियों से स्ट्रेचर बना राहत कार्य जारी रखा। वहीं दूसरी और आग बुझाने के बाद अग्निशमन कर्मचारी यह सुनिश्चित करने में लगे रहें कि कहीं कोई व्यक्ति आग में फंसा तो नहीं रह गया व आग अभी भी तो कहीं लगी हुई नहीं है।
विज्ञापन
यह ड्रिल उच्च-तीव्रता वाली आपदा स्थिति का सामना करने की तैयारी के लिए डिजाइन की गई थी, जिसमें निकासी, बचाव, चिकित्सा सहायता और वास्तविक समय में संचार पर ध्यान केंद्रित किया गया। सभी एजेंसियों ने त्वरित और कुशल प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया।
एसडीएम पंकज सेतिया ने बताया कि यह अभ्यास आपात स्थिति में जनता को जागरूक करने और प्रशासन की तैयारियों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और भविष्य में ऐसे अभ्यासों में सहयोग करने की अपील की।