फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile snatched from two people including girl, Kurukshetra

युवती समेत दो लोगों से छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from two people including girl, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाइक सवार बदमाश एक युवती सहित दो लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनों ही वारदात में बगैर नंबर की बाइक का इस्तेमाल किया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में रिंपी वासी गांव अमीन ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह अपनी सहेली नैैसी के साथ रेलवे रोड से दयानंद कन्या महाविद्यालय की तरफ जा रही थी। वह अपने मोबाइल को हाथ में लेकर चल रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और अचानक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बाइक के पीछे बैठे युवक ने नीले रंग की जींस और काले-पीले रंग की टी-शर्ट डाली हुई थी। दोनों युवकों ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। शोर मचाने पर लोगोें ने आरोपियों का पीछा भी किया। इसके बाद भी आरोपी भागने में सफल रहे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सुभाष खुराना वासी तूर कॉलोनी ने कहा कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह अनाज मंडी में सैर कर रहा था। इस दौरान वह अपने मोबाइल पर भजन सुन रहा था। भजन सुनते हुए वह जैसे ही मंडी शैड के नीचे पहुचा तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने उनका पीछा भी किया, मगर वह भागने में कामयाब रहे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed