फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile Science Bus launched

Kurukshetra News: मोबाइल साइंस बस का किया शुभारंभ

Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mobile Science Bus launched
कुरुक्षेत्र। सर्कस ऑफ साइंस मोबाइल साइंस बस में अवलोकन करते हुए सांसद नवीन जिंदल । विज्ञप्ति - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विज्ञान को बच्चों एवं आमजन से जोड़ने के लिए सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई) की ओर से हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में विज्ञान शिक्षा में एसपीएसटीआई ने एक नया अध्याय शुरू किया। नए प्रोजेक्ट के रूप में संस्था ने अपनी अभिनव विज्ञान का जंतर-मंतर, सर्कस ऑफ साइंस मोबाइल साइंस बस का शुभारंभ किया।
बस को सांसद नवीन जिंदल ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में धरमवीर (पूर्व मुख्य सचिव, हरियाणा एवं अध्यक्ष एसपीएसटीआई), प्रोके धरमवीर (महासचिव एसपीएसटीआई) कई नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसे पहियों पर चलता प्रयोगशाला घर बताया गया। नवीन जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से एसपीएसटीआई की यह अनूठी पहल विज्ञान बस ग्रामीण स्कूलों के दरवाजे पर प्रयोगात्मक शिक्षा पहुंचाने का माध्यम बनेगी। इस बस में 200 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग सुसज्जित हैं, जो परंपरागत कक्षा शिक्षण को एक जीवंत और संवादात्मक अनुभव में बदल देती है।
विज्ञापन

संस्था प्रबंधक के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी स्वयं भौतिकी, रसायन, गणित और जीव विज्ञान के प्रयोग कर पाएंगे, जबकि कक्षा छह से आठ के बच्चों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन होगा। जिनमें वे पिनहोल कैमरा, लैंस कैमरा, स्लाइड्स और पेरिस्कोप जैसे मॉडल तैयार करेंगे। इस पहल से विज्ञान केवल किताबों तक सीमित न रहकर वास्तविक जीवन का अनुभव बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सर्कस ऑफ साइंस मोबाइल साइंस बस में अवलोकन करते हुए सांसद नवीन जिंदल । विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। सर्कस ऑफ साइंस मोबाइल साइंस बस में अवलोकन करते हुए सांसद नवीन जिंदल । विज्ञप्ति- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed