{"_id":"56e46c274f1c1bbf788b4625","slug":"mms-maker-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नान करते समय महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गांव ठसकाअली की एक महिला ने एसपी को अपनी शिकायत में बताया कि 10 मार्च को वह सुबह करीब पांच बजे अपने घर के स्नान घर में नहा रही थी। उनका स्नान घर गली के की तरफ है, जब वह स्नान करने गई तो उसे स्नान घर की गली वाली साईड में लगे रोशनदान से कुछ आहट सुनाई दी। जैसे ही उसने बाहर जाकर देखा तो उनके गांव का ही एक व्यक्ति परमजीत सिंह उनके स्नान घर की दीवार के साथ खड़ा था तथा उसे देख वह वहां से फरार हो गया। उसने रोशनदान के समीप जाकर देखा तो वहां पर बारीक तार नजर आई। जब उसने वह तार निकालकर देखी तो उसके साथ एक यंत्र और बंध हुआ था। उसने वह सारा सामान अपने लड़के को दिया। उसके लड़के ने तार और यंत्र को देखकर कहा कि यह तो कैमरा है तथा उसके साथ पैन ड्राइव लगी हुई है। जब उसके लड़के ने लैपटॉप से पैन ड्राइव को लगाकर देखा तो उसने गांव की दर्जनों महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के स्नान ग्रह के चित्र और वीडियो थे। महिला ने बताया कि उन्हें पता चला है कि यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से सुबह साढ़े तीन से पांच बजे तक गली में चहल-कदमी कर इस काम को अंजाम दे रहा था।
ये कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रमेश चंद ने कहा कि एसपी के आदेश के बाद ठसकाअली की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर मामला दर्ज करने के तुरंत बाद गिफ्तार कर न्यायालय पिहोवा में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने अधिक जानकारी लेने के लिए आरोपी का दो दिन का रिमांड लिया गया है। इस मामले की जांच वे खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रमेश चंद ने कहा कि एसपी के आदेश के बाद ठसकाअली की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर मामला दर्ज करने के तुरंत बाद गिफ्तार कर न्यायालय पिहोवा में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने अधिक जानकारी लेने के लिए आरोपी का दो दिन का रिमांड लिया गया है। इस मामले की जांच वे खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन