{"_id":"610858a28ebc3e83ff4cf3fa","slug":"mla-took-responsibility-for-the-damage-caused-by-rain-water-kurukshetra-kurukshetra-news-knl7865626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से हुए नुकसान की विधायक ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से हुए नुकसान की विधायक ने ली जिम्मेदारी
विज्ञापन
नाले का जायजा लेते विधायक सुभाष सुधा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को सलारपुर रोड की गलियों में जाकर लोगों से बातचीत की और बारिश के पानी से हुए नुकसान की जिम्मेवारी ली। इतना ही नहीं चेतांक नाले पर कुर्सी पर बैठकर कालोनियों के पानी की निकासी कराने का काम कराया। इस दौरान विधायक ने ठेकेदार के साथ-साथ अधिकारियों को सख्ती भी दिखाई। सलारपुर रोड की 5 से ज्यादा गलियों की पानी निकासी के नियमित प्रबंध करने के कार्य को शुरू कराया। विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग की विशेष मशीनों को यमुनानगर से मंगवाने के आदेश भी दिए है। इन सीवरेज लाइन को आगामी 3 दिनों में साफ कर दिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि पानी निकासी न होने के कारण लोगों का जो नुकसान हुआ है उसके लिए वे अपने आप को ही जिम्मेवार समझते है। इससे पहले उन्होंने सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और शहर में बरसाती पानी से प्रभावित क्षेत्रों में किए गए राहत कार्यों के बारे में फीडबैक ली। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पिपली से थर्ड गेट तक सड़क के गड्ढों को तुुरंत प्रभाव से भरने के कार्य को करने के आदेश दिए। इसके साथ ही विधायक ने अमीन रोड, गामडी रोड, झांसा रोड द्रोणाचार्य स्टेडियम रोड अग्रसेन चौक से सेक्टर 13 मार्केट के गड्ढों को 2 दिनों के अंदर ठीक करने के दिए आदेश।
विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नए बस स्टैंड के सामने पानी निकासी के लिए पाइप डालने, नगर परिषद के अधिकारियों कोअलग से 7 पंप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विधायक ने जोगी बस्ती, गीता धाम आदि क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पाईप डालकर पानी की निकासी करने के आदेश दिए। विधायक ने अधिकारियों को साथ लेकर सलारपुर रोड पर डीएन कॉलेज के सामने वाली गलियों का निरीक्षण कि। यहां पर लोगों ने सीवरेज सफाई न होने, सड़क की समस्या तथा बरसाती पानी की समस्या को रखा। विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अरविंद रोहिला को यमुनानगर से मशीनें मंगवाकर 3 दिनों के अंदर सीवरेज की सफाई कराने के आदेश दिए। इसके साथ ही सलारपुर रोड पर बने चेतांक नाले का निरीक्षण किया। इस मौके पर एक्सईएन अरविंद रोहिला, एक्सईएन गुरविंद्र सिंह, एक्सईएन अरुण भाटिया, नप ईओ बलबीर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।