फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA Ramkaran Kala will patrol at night

विधायक रामकरण काला करेंगे रात में गश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
MLA Ramkaran Kala will patrol at night
विधायक रामकरण काला ने नगर में चोरियों की बढ़ती वारदातें रोकने के लिए मंगलवार से रात में गश्त करने की घोषणा की है। उन्होेंने यह एलान शुक्रवार को शाहाबाद के रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान किया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विधानसभा क्षेत्र के विकास की रिपोर्ट की तलबऔर साथ ही अधूरे पड़े सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा की विकास कार्यों में लेट लतीफी बरदाश्त नहीं होगी। उन्होंने एसडीएम कपिल शर्मा से कहा की टेंडर लेने वाले सभी ठेकेदारों पर नजर रखी जाए और जो कोई भी काम में लापरवाही करे, उसका भुगतान रोकने के साथ साथ टेंडर रद्द किए जाएं।
विज्ञापन

नगर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर विधायक ने शहरी पुलिस चौकी प्रभारी से बातचीत की। विधायक ने घोषणा की कि चोरियों को रोकने के लिए वह खुद अपनी टीम और पुलिस को साथ लेकर रात को शहर में गश्त करेंगे, जिसकी शुरुआत मंगलवार से की जाएगी। उन्होंने ने कहा की शाहाबाद में बिजली की कमी बिल्कुल न रहे इसके लिए बराड़ा पर जल्द ही पावर स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। विधायक ने तहसीलदार को निर्देश दिए की पटवारिओं की ड्यूटी लगाकर जल्द से जल्द बरसात के कारण खराब हुई फसलों की गिरदवारी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की लाडवा रोड सब्जी मंडी से अनाज मंडी बराड़ा रोड तक खराब हुई सड़क पर ब्लॉक लगाने की मंजूरी मिल चुकी है, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। विधायक ने नगरपालिका सचिव बंभूल सिंह को निर्देश दिए की इलाके की खराब सड़कों की तत्काल प्रभाव से उसकी मरम्त कराई जाए। वहीं उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए की नशे में लिप्त आपराधिक तत्वों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं। बैठक में एसडीएम कपिल शर्मा, तहसीलदार पौरुष पहल, विधायक के राजनीतिक सचिव विष्णुगुप्ता, जजपा के हल्का अध्यक्ष जगबीर, डॉ. गुलशन क्वात्रा, सुक्रमपाल, शहरी चौकी प्रभारी जय किशन, प्रभजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed