फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mission Admission: Admission starts for 390 seats in Government Polytechnic Umri

मिशन एडमिशन : राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी में 390 सीटों पर दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Admission starts for 390 seats in Government Polytechnic Umri
कुरुक्षेत्र। राजकीय पॉलीटेक्नीक उमरी। संवाद
कुरुक्षेत्र। राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी में 390 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें 17 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्राचार्य जोगिंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अलग-अलग कोर्स में 390 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। आर्किटेक्चर एसिस्टेंटशिप में 30, सिविल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60 और इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 60 सीटों पर विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं और 15 प्रतिशत मेरिट सूची के विद्यार्थियों को मेरिट स्कॉलरशिप दी जा रही है। वहीं एससी, बीसी विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप तथा छात्राओं की ट्यूशन फीस और फ्री बस सुविधा मुहैया कराई जा रही है। 12वीं और आईटीआई के बाद इन कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ये कोर्स दो साल का और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ये कोर्स तीन साल का कर सकते हैं।
विज्ञापन


दाखिले के लिए ये दस्तावेज जरूरी
दाखिले के लिए विद्यार्थी के पास आधार कार्ड सहित रिहायशी प्रमाणपत्र, ईमेल आईडी, 10वीं या 12वीं आधारित योग्यता प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर के साथ-साथ परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है लेकिन संस्थान में भी विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए डेस्क लगाया गया है, जिससे विद्यार्थी दाखिले से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी दाखिला प्रक्रिया
17 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 20 जून से 24 जून तक पहली ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। 25 जून को पहली काउंसलिंग का परिणाम जारी होगा और 26 से 29 जून के बीच दस्तावेज व फीस जमा करवाने होंगे। दूसरे चरण की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी और चार जुलाई को परिणाम जारी होगा, जिसकी फीस पांच से आठ जुलाई के बीच जमा होगी। दूसरे चरण के बाद रिक्त सीटों पर संस्थान में ही मैन्युअल काउंसलिंग से एडमिशन होंगे जो 31 अगस्त तक चलेंगे।

कुरुक्षेत्र। राजकीय पॉलीटेक्नीक उमरी। संवाद

कुरुक्षेत्र। राजकीय पॉलीटेक्नीक उमरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed