फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Missing girl's body found from water tank, Kurukshetra

पानी की टंकी से मिला लापता बच्ची का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found from water tank, Kurukshetra
दिव्यांशी की फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सात साल की दिव्यांशी का शव उसके लापता होने के साढ़े सात घंटे बाद रविवार की रात डेढ़ बजे उसी की कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बनी पानी की टंकी से बरामद हुआ। दिव्यांशी शाम 5 बजे घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। शाम साथ उसके लापता होने की सूचना उसके पिता कमल किशोर से पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
दिव्यांशी के माता-पिता ने पानी की टंकी को खुला छोड़ने वाले प्लॉट मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस को शाम 5 बजकर 18 मिनट की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुई, जिसमें दिव्यांशी गली से जाते हुए नजर आ रही है। उसके बाद दिव्यांशी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कमल किशोर मूल निवासी दिपवल जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश ने बताया वह परिवार के साथ वार्ड-9 की शिव कॉलोनी में रहता है उसकी बेटी दिव्यांशी रविवार शाम 5 बजे घर से खेलने के लिए गई थी। शाम 7 बजे तक भी वह नहीं लौटी तो उसने आसपास उसकी तलाश की। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। किसी अनहोनी के डर से उन्होंने दिव्यांशी के लापता होने की शिकायत सेक्टर-7 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी लापता होने की रपट दर्ज करके जांच शुरू की, मगर दिव्यांशी की कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे आशंका के आधार पर कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बनी सात फीट गहरी पानी की टंकी की जांच कराई गई। जांच करने के दौरान एक छोटे बच्चे की चप्पल ऊपर आ गई। उसके बाद कॉलोनी के लोगों ने टंकी से पानी बाहर निकालना शुरू किया तो बच्ची का शव ऊपर आ गया। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। सुबह पुलिस ने बयान लेकर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

सेक्टर-7 चौकी के प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस को बच्ची के गुमशुदा होने रपट दर्ज की थी। रात डेढ़ बजे पुलिस को कॉलोनी के खाली बने प्लॉट से बच्ची का शव बरामद हुआ। पानी में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं प्लॉट मालिक वासी श्यामगढ़ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed