फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   miscreants shot the young man

बाइक छीनने में असफल रहे तो बदमाशों ने युवक को मार दी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
miscreants shot the young man
गांव बड़तौली के पास बाइक सवार दो बदमाश एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों ने बाइक छीनने के इरादे से आए थे। जब इसमें कामयाब नहीं हुए तो युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया और अपनी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर फरार हो गए। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही।
विज्ञापन

जख्मी युवक की पहचान विक्रम सिंह (31) पुत्र मदन सिंह वासी बड़तौली के रूप में हुई है। विक्रम की छाती में गोली लगी है, जिसका कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पाकर बाबैन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थिति का मुआयना किया। विक्रम के चचेरे भाई मान सिंह ने बताया कि विक्रम गांव में ही अपने नए घर का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह सीमेंट की पेमेंट देने के लिए अपने पड़ोसी दीपक के साथ बाबैन की ओर जा रहे थे। अभी गांव से आधा किलोमीटर दूर पुराने पोली हाउस तक ही पहुंचे थे कि दो लोगों ने मदद का बहाना बनाकर उनको रोक लिया। एक युवक ने उससे बाइक के लिए पेट्रोल की मांग की। इसी दौरान दूसरे युवक ने बाइक के पीछे बैठे दीपक के गले में अपना परना डाल दिया तथा दूसरा बाइक छीनने के लिए विक्रम से हाथापाई करने लगा, मगर विक्रम दूसरे युवक पर हावी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम को अपने ऊपर हावी देते देख दोनों बदमाश भागने लगे। जब विक्रम ने उनका पीछा करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी, जो सीधा उसकी छाती में लगी। मौका पाकर दोनों बदमाश अपनी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर फरार हो गए। दीपक ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने विक्रम को लाडवा के सीएचसी में पहुंचाया, जहां से उसे कुरुक्षेत्र तथा कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

उधर, मामले की सूचना पाकर बाबैन पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाई। बाबैन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मुआयना कर लिया है। घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed