फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of saving the environment by riding a bicycle, Kurukshetra

साइकिल चला दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Message of saving the environment by riding a bicycle, Kurukshetra
साइकिल रैली निकालती डीएन कॉलेज की छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की तरफ से एक साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ सात किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्रह्मसरोवर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र, नेहरू युवा केंद्र के यूथ क्लब के सदस्यों सहित अन्य संस्थाओं से जुड़े खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ दो से ज्यादा चक्कर लगाए। सात किलोमीटर की यात्रा को पूरा करके केडीबी कार्यालय के समक्ष साइकिल रैली संपन्न हुई। वहीं हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने रैली के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मीशा, केयू प्रो. डॉ. दिनेश राणा, डॉ. निरुपमा भट्टी, कृष्ण पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि साइकिल पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो कई लोग स्कूल, कॉलेज से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। साइकिल चलाने से प्रदूषण स्तर भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दयानंद महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने साइकिल रैली का आयोजन किया। प्राध्यापक डॉ. सोनिया रानी व डॉ. रितु की अगुवाई में छात्राओं ने साइकिल चलाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के कारण लोगों ने समय की बचत और सुविधा के लिए साइकिल का प्रयोग करना कम कर दिया। साइकिल की जगह लोगों ने बाइक, स्कूटी व कार ने आवागमन का साधन बना लिया हैं। इससे समय की बचत तो होती है, मगर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर डॉ. आरती अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed