फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mess workers submitted demand letter to the Chief Warden for pending demands.

Kurukshetra News: लंबित मांगों के लिए मेस कर्मियों ने चीफ वार्डन को सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mess workers submitted demand letter to the Chief Warden for pending demands.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय होस्टल मैस वर्कर यूनियन ने मंगलवार को लंबित मांगों को लेकर चीफ वार्डन पुरुष और महिला को मांग पत्र सौंपा तथा जल्द मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। यूनियन प्रधान सुभाष पारचा ने बताया कि प्रशासन से उनकी मुख्य मांग है कि मेस कर्मचारियों को सरकार द्वारा तय किया गया वेतन दिया जाए तथा सेवानिवृत्ति पर दो साल वेतन देकर सेवा निवृत्त किया जाए। अगर किसी मेस कर्मचारी की नौकरी पर रहते हुए मृत्यु हो जाती है तो उस कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए द्वारा दिए जाएं। महिला छात्रावास के कर्मचारियों का 89 दिन का कार्य को खत्म किया जाए तथा कर्मचारियों को दी जाने वाली साबुन, तोलिया, वर्दी भत्ता सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए। महासचिव कृष्ण चंद सैनी ने बताया कि मेस कर्मचारियों की छोटी-छोटी समस्याएं लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं और प्रशासन को कई बार इन समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्याएं अभी भी ज्यों की त्यों हैं। प्रशासन से अनुरोध किया कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान उप प्रधान ख्याली राम, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, सहसचिव उमा शंकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed