फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meritorious students, players and colleagues honored

वार्षिक समारोह में मेधावी छात्र, खिलाड़ियों व सहयोगियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students, players and colleagues honored
कश्यप राजपूत भवन के 42वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुभाष सुधा व खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के बड़े भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने लाइब्रेरी का उद्घाटन। वहीं वार्षिक सम्मान समारोह में समाज के मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों व समाज के लिए काम करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कश्यप समाज हमेशा ही समाज उत्थान में अपना अहम योगदान देता रहा है। समाज ने जो मांग पत्र सौंपा है उसमें से कुछ मांगे पर पहले ही काम चल रहा है। अन्य मांगें जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कश्यप समाज देश में सबसे बड़ा समाज है, लेकिन समाज कई भागों में बंटा हुआ है। समाज की ओर से बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी भी बनाई है। विधायक सुभाष सुधा ने कश्यप राजपूत भवन कुरुक्षेत्र के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रामकरण काला ने कहा कि कश्यप राजपूत समाज दिल से साथ देता है। कश्यप समाज देश के उत्थान में एक अहम भूमिका निभा रहा है। बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि कश्यप समाज से उनका गहरा नाता रहा है। कश्यप समाज के युवा खेल में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक सुभाष सुधा, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह, पूर्व विधायक राम कुमार, देसराज, ओमपाल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed