{"_id":"6282b23eac62e337e11c8e24","slug":"mercury-fell-due-to-cloud-cover-humidity-persecuted-kurukshetra-kurukshetra-news-knl108420094","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने से गिरा पारा, उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने से गिरा पारा, उमस ने सताया
विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने के लिए ब्रह्मसरोवर में नहाते युवक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गर्मी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस माह में अधिकतम पारा दो बार 45 का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं दिन में चल रही लू के थपेड़े और रात को उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। रविवार को तेज धूप की तपिश के कारण लोग जहां घरों में दुबके हुए थे, वहीं सोमवार को उमस बढ़ जाने बेचैन होने लगे।
दोपहर 12 बजे से मौसम में परिवर्तन आया। हल्के बादल छाने से पारा नीचे आ गया। रविवार को जहां दिन में अधिकतम तापमान 45 था वहीं सोमवार को यह 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उमस बढ़ जाने से लोग पूरा दिन पसीने से तर रहे। दिन के समय वातावरण में 25 प्रतिशत उमस दर्ज की गई वहीं रात होते-होते यह 46 प्रतिशत तक पहुंच गई।
सोमवार को जब दिन में जब कुछ देर के लिए आसमान में बादल नजर आए तो लोगों को राहत की आस जागी, लेकिन यह मौसम राहत की जगह परेशानी में बदल गई। मौसम विभाग अनुसार मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके बाद बुधवार से लगातार चार दिन पारा फिर से बढ़ेगा, उसके बाद रविवार और सोमवार को फिर से आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन इन दो दिन उमस और भी ज्यादा परेशान करेगी।