{"_id":"643476bf19c4712b0f047f76","slug":"memorandum-submitted-raising-the-demand-for-making-overbridge-kurukshetra-news-c-18-1-87773-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाकर सौंपा ज्ञापन
Tue, 11 Apr 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा शुगर केन बोर्ड सदस्य एवं जजपा नेता डॉ. जसविंदर खैरा के नेतृत्व में मारकंडा नदी के ओवरफ्लो एवं बाढ़ के पानी से फसलों को बचाने के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त से मिला। उन्होंने नेशनल हाईवे 152 जी पर संबंधित क्षेत्र में सड़क निर्माण के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की गुहार लगाई तो ज्ञापन भी सौंपा।
महंत जगन्नाथ पुरी एवं डॉ. जसविंदर खैरा ने बताया कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त मौके का निरीक्षण भी करेंगे। पिछले करीब एक सप्ताह से मारकंडा नदी की बाढ़ एवं पानी के ओवरफ्लो के कारण प्रभावित किसान सरकार से सड़क के निर्माण कार्य में उचित व्यवस्था करने की गुहार लगा रहे हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि किसानों ने राज्य सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। मारकंडा नदी से प्रभावित होने वाले गांवों के सरपंचों ने कमेटी बनने के बाद नियमानुसार अपनी पंचायतों में प्रस्ताव भी पारित करने शुरू कर दिए हैं ताकि सरकार से समस्या का समाधान जल्द हो। वे किसानों की मांग को लेकर हरियाणा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी सहित गुरनाम सिंह सैनी, जगतार सिंह जैतका, लखविंदर सिंह, नसीब सिंह, मुख्तियार सिंह, महिंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, नाजर सिंह, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, मलिक सिंह, सतपाल सिंह, बलकार सिंह, तरसेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरबंस सिंह, तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह, लखविंदर सिंह, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र, तेजपाल सिंह, रमेश कुमार, बूटा सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
बॉक्स
यह है किसानों की मांग
ठसका मीरां जी, अजमत पुर, मेघा माजरा, जलबेहड़ा, दुनिया माजरा, खंजर पुर मोहम्मद शाह, श्री नगर, मांडी, पीपली माजरा इत्यादि के किसानों का कहना है कि एनएच. 152 जी के निर्माण कार्य में व्यवस्था अगर ठीक न की गई तो उनकी सैंकड़ों एकड़ फसल के बर्बाद होने का खतरा है। वह बार बार मांग कर रहे है कि छोटे पाइपों एवं पुलिया से मारकंडा का ओवरफ्लो पानी का समाधान नहीं हो सकता है। सड़क के बनने से बाढ़ का खतरा अधिक रहेगा।