फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medicine shop burnt due to short circuit, Kurukshetra

शॉर्ट सर्किट से दवा की दुकान जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Medicine shop burnt due to short circuit, Kurukshetra
मेडिकल स्टोर में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड स्थित स्वास्थ्य प्लस मेडिकल एजेंसी में रविवार सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि स्टोर के दो फ्लोर में रखी लाखों रुपये की दवाइयां जल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने छह गाड़ियों की मदद से करीब पांच-छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में 7-बी कॉलोनी वासी मुनीष ने बताया कि उनकी सलारपुर रोड पर दवाइयों की होलसेल की दुकान है, जिसमें लाखों रुपये की दवाइयां रखी थी। रविवार की सुबह चार बजे राहगीरों ने अज्ञात नंबर से फोन करके दुकान में आग लगने की सूचना दी। वह तत्काल दुकान पर पहुंचे। दुकान में आग तेजी से बढ़ रही थी। उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी।
विज्ञापन

करीब 15-20 मिनट बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने स्टोर के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग पर काबू पा लिया। जब स्टोर के फर्स्ट फ्लोर का शटर तोड़कर स्थिति जांची तो आग धीरे-धीरे बढ़ रही थी। आग पर काबू पाया जा सकता था, लेकिन ऐन वक्त पर फायर बिग्रेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया। पानी की व्यवस्था करने में ज्यादा समय लग गया। इससे भीषण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते स्टोर में रखी लाखों रुपये की दवाइयां जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed