फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MDU Rohtak gave a crushing defeat to Garhwal University in a tough match

Kurukshetra News: एमडीयू रोहतक ने कड़े मुकाबले में गढ़वाल यूनिवर्सिटी को दी करारी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
MDU Rohtak gave a crushing defeat to Garhwal University in a tough match
कुरुक्षेत्र। केयू में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के पांचवें दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचकारी मुकाबले में एमडीयू रोहतक ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी को दी करारी शिकस्त दी। इस दौरान खेल प्रेमियों की निगाहें पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकीं रहीं। केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1700 खिलाड़ी भाग ले हैं जो कि अन्य राज्यों से आए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 92 के करीब टीमें इस बार आई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के पांचवें दिन एलपीयू फगवाड़ा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 265 रन का लक्ष्य दिया। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ की टीम ने चुनौती का सामना करते हुए 53 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जीएनडीयू अमृतसर ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 15 ओवर में 136 रन का लक्ष्य दिया। सीबीएल यूनिवर्सिटी की टीम चुनौती का सामना करते हुए 133 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 16 ओवर में 153 रन का लक्ष्य दिया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टीम ने चुनौती का सामना करते हुए 152 रन पर ही ऑलआउट हो गई। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 203 का लक्ष्य दिया। जबकि गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टीम चुनौती का सामना करते हुए 90 रन पर ही ऑलआउट हो गई। डॉ. आरएलएमए यूनिवर्सिटी अयोध्या ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 141 रन का लक्ष्य दिया। जबकि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम चुनौती का सामना करते हुए 129 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed