फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Masked men snatched bike and cash after attacking the youth

Kurukshetra News: युवक पर हमला कर नकाबपोशों ने छीनी बाइक और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Masked men snatched bike and cash after attacking the youth
कुरुक्षेत्र। पलवल रोड पर युवक के पेट में नुकीले हथियार से हमला करके नकाबपोश चार बदमाश उसकी बाइक और 1400 रुपये छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने मदद के लिए युवक को इशारा करके रोका था। आरोपियों ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट को भी कपड़े से ढका हुआ था।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में गुरप्रीत सिंह निवासी खेड़ी रामनगर ने बताया कि वह अपनी बाइक पर अपनी बुआ के घर अमीन रोड से सियाल कोटी जा रहा था। वह पलवल रोड पर बने शिव मंदिर से थोड़ा आगे पहुंचा तो पलवल की तरफ से बाइक पर आए चार युवकों ने उसे रुकने के लिए इशारा किया।
विज्ञापन

जैसे ही उसने अपनी बाइक को साइड में लगाया तो उन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कपड़े से अपने मुंह को ढका हुआ था तभी उनमें से एक युवक ने उसके पेट में कोई नुकीली चीज मार दी। आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसकी जेब से 1400 रुपये व उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर भी कपड़ा लगाया हुआ था। उसने अपने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जिन्होंने उसका अस्पताल से इलाज कराया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed