{"_id":"6137befe8ebc3e83b54120be","slug":"married-woman-hanged-herself-in-suspicious-circumstances-kurukshetra-news-knl82471568","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पटाकमाजरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पूजा सैनी के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर बाबैन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। रामपाल वासी पटाकमाजरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी पूजा सैनी की शादी साल 2015 में शम्मी सैनी वासी किशनपुरा (पिपली) के साथ हुई थी। शम्मी सैनी के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, मगर शादी के बाद से शम्मी और उसके परिजन दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग न केवल पूजा से मारपीट करते बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पूजा पर मायके की जमीन लेने के लिए भी दबाव डाले थे। वहीं, पूजा के भाई गुरमीत ने बताया कि 25 अगस्त को शम्मी उसकी बहन पूजा से मारपीट करके ड्यूटी पर चला गया था तब उसकी बहन ने उसे फोन पर आटा देकर जाने की मांग की थी। तब वह पूजा की ससुराल किशनपुरा गया और पूजा को अपने साथ मायके ले आया था। यहां आकर भी वह ससुराल पक्ष के कारण बहुत दुखी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पूजा का ससुर कई बार उससे अनैतिक व्यवहार करने का प्रयास करता था। इससे तंग आकर पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का लेकर बाबैन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।