फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल के चार लोग नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
गांव मांगना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुसाइड नोट में महिला ने पति, सास, ससुर और देवर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतका की पहचान रितू (25) पत्नी रणधीर वासी मांगना के रूप में हुई।
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर तलाक के लिए दबाव बनाने, दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है किकुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी। चोटों के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसका इलाज नहीं कराया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने पिता शिकायत पर मृतका के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह वासी गांव बरटा (कैथल) ने बताया कि उसने अपनी दो बेटी रितु और नीतू की शादी एक ही घर में रणधीर और राहुल वासी मांगना के साथ मार्च 2018 में की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बेटियों को तंग करते थे। आरोप लगाया कि उनकी बेटियों पर तलाक देने का दबाव भी बनाया जा रहा था। कुछ दिनों पहले उसकी बड़ी बेटी रितु के साथ मारपीट करके उसे भेज दिया गया था। उसने रितु का इलाज कराया था। पंचायत के बाद उसने बेटी रितु को ससुराल भेज दिया था। ससुराल के लोग उसे तलाक देने का दबाव डालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि रितु की मौत हो गई है। सूचना पर वह ससुराल पहुंचे और उन्हें बेटी के ड्रेसिंग टेबल की दराज से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुर, सास, पति व देवर को बताया है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष की मारपीट से लगी चोटों के कारण उसकी बेटी की जान गई है। पुलिस ने शिकायत पर रितु के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने ससुराल के पक्ष के चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भी भेजा गया है। - निर्मल सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed