{"_id":"802fe3b291ef9c296a4bb3cf03a4e86e","slug":"married-police-abuse-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से पुलिस ने की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से पुलिस ने की बदसलूकी
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र-इस्माईलाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
मारपीट और दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। विवाहिता ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
महिला ने थाना और वूमन सेल में शिकायत दी है। लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव सैनी माजरा की ममता ने बताया कि जून 2010 में उसकी शादी रामगढ़ (अंबाला) वासी ताराचंद के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज कम लाने के ताने देकर मारपीट करते आ रहे हैं। मामले में कई बार पंचायतें भी हुई। पंचायत में माफी मांगकर वे अपने साथ उसे ले जाते थे।
इसके बाद फिर से वही सिलसिला शुरू हो जाता था। 23 जुलाई को ससुराल के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। 25 जुलाई को पति उसे मायके में छोड़कर कहीं गायब हो गया।
उसके परिजनों ने इसकी शिकायत थाने दी। वह 25 जुलाई से ही उनके खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
इस बारे में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि ममता व उसके परिजन दहेज की शिकायत लेकर उनके पास आए थे। उनको महिला सेल में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। वहीं उनके पति की गुमशुदगी के रिपोर्ट के बारे में बताया था। उनके साथ कोई भी बदसलूकी नहीं की गई।