फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mapping of more than 5,46,000 voters completed in the district

Kurukshetra News: जिले में पांच लाख 46 हजार से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mapping of more than 5,46,000 voters completed in the district
कुरुक्षेत्र। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ मतदाताओं की मैपिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक जिले में सात लाख 83 हजार 958 मतदाताओं में से पांच लाख 46 हजार 579 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है, जोकि लगभग 69.72 प्रतिशत है।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार जिले में मतदाता सूची को मजबूत करने तथा फर्जी या दोहरे वोटों को हटाने के उद्देश्य से डिजिटल और भौगोलिक मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। जिले में बूथों की संख्या 810 है और बूथों की संख्या के बराबर ही बीएलओ द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 97 हजार 911 मतदाताओं में से एक लाख 54 हजार 621 मतदाताओं यानी 78.13 प्रतिशत की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 72 हजार 961 मतदाताओं में से एक लाख 33 हजार 797 मतदाताओं यानी 77.36 की मैपिंग की जा चुकी है। इसी प्रकार थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 23 हजार 982 मतदाताओं में से एक लाख 15 हजार 939 मतदाताओं यानी 51.76 प्रतिशत की मैपिंग हो चुकी है। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 89 हजार 104 मतदाताओं में से एक लाख 42 हजार 222 मतदाताओं यानी 75.21 प्रतिशत की मैपिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की पहचान कर उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों से जोड़ा जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर सत्यापन कार्य भी निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर नए पात्र मतदाताओं, स्थानांतरित मतदाताओं तथा मृत मतदाताओं से संबंधित विवरण का सत्यापन करेंगे इसके आधार पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed