फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mapping begins for the construction of a cafeteria in KU's Rose Garden.

Kurukshetra News: केयू के रोज गार्डन में कैफेटेरिया निर्माण के लिए मैपिंग शुरू

Tue, 21 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Mapping begins for the construction of a cafeteria in KU's Rose Garden.
कुरुक्षेत्र। केयू के रोज गार्डन में कैफेटेरिया निर्माण के लिए मैपिंग शुरू। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रोज गार्डन में बनने वाले आधुनिक कैफेटेरिया के निर्माण की दिशा में सोमवार को काम आगे बढ़ गया। विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइट पर पहुंचकर प्रस्तावित भवन की मैपिंग शुरू की। नक्शे के अनुसार चूने से भवन की सीमाएं चिह्नित की गईं और फीते से माप-जोख कर लेआउट तैयार किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद इंजीनियरों ने बताया कि कैफेटेरिया का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रारंभिक तकनीकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और निर्धारित समय में परियोजना पूरी करने का प्रयास रहेगा। विश्वविद्यालय के रोज गार्डन में बनने वाला यह कैफेटेरिया करीब 11 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। भवन दो मंजिला होगा। इसके ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 120 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि पहली मंजिल शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए होगी। भवन में आधुनिक किचन, पेंट्री, स्टोर, पुरुष एवं महिला शौचालय तथा दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन


परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में कैफेटेरिया का निर्माण होगा, जबकि दूसरे चरण में रोज गार्डन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विश्वविद्यालय के 1972 बैच के अमेरिका में रहने वाले पूर्व छात्र हेमंत गुप्ता और नलिनी गुप्ता इस परियोजना के लिए पांच लाख अमेरिकी डॉलर का सहयोग दे रहे हैं। इसमें से दो लाख अमेरिकी डॉलर की राशि विश्वविद्यालय को मिल चुकी है, जबकि शेष राशि निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed