{"_id":"610af2788ebc3ec20c737951","slug":"many-tons-of-garbage-picked-up-from-the-old-vegetable-market-kurukshetra-news-knl788849178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद पुरानी सब्जी मंडी से उठा कई टन कूड़ा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद पुरानी सब्जी मंडी से उठा कई टन कूड़ा कचरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेसर बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास से आखिर एक माह बाद बुधवार को सड़ चुके कचरे का उठान हुआ। उठान के लिए पहले तो नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ट्राली लेकर पहुंचे, लेकिन कूड़ा बहुत ज्यादा होने की वजह से मौके पर जेसीबी बुलाई गई। एक ट्राली, एक छोटा व बड़ा डंपर कूड़े से भरकर ले जाया गया। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद सिर्फ आधे हिस्से की ही सफाई हो पाई, बाकी का बचा हुआ कूड़ा अगले दिन उठाया जाएगा।
इस दौरान लोगों ने कहा कि एक माह से कूड़ा उठवाने की मांग कर रहे थे, कई शिकायतें भी सौंपी, लेकिन अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के वाले दिन ही अधिकारी व कर्मचारी जेसीबी, ट्राली व डंपर लेकर कूड़ा उठाने पहुंच गए।
बता दें कि अखबार में मुद्दा उठने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और तुरंत इस जगह सफाई अभियान चलाया गया। दोपहर करीब तीन बजे नगर परिषद के छह कर्मचारी एक ट्राली लेकर मौके पर पहुंचे और पल्लियों से कूड़े को उठाकर ट्राली में डाला जाने लगा। दरोगा कर्मवीर ने बताया कि डंपिंग जोन में फिलहाल बारिश के पानी की वजह से कीचड़ हुआ पड़ा है। इस कारण वहां कूड़ा नहीं गिरा पा रहे हैं। ट्रालियां कूड़े से भरी वहीं पर खड़ी हैं। उन्हें खाली करके आज बचा हुआ कूड़ा भी उठा लिया जाएगा।