{"_id":"6154c5c38ebc3e372c07011f","slug":"many-important-tests-including-lft-and-kft-resumed-in-lnjp-hospital-kurukshetra-news-knl848785190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी अस्पताल में फिर शुरू हुए एलएफटी व केएफटी सहित कई जरूरी टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी अस्पताल में फिर शुरू हुए एलएफटी व केएफटी सहित कई जरूरी टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी लैब पर अपनी जेब ढीली करा रहे मरीजों को आखिर थोड़ी राहत मिल गई है। कई माह बाद फिर से जिला अस्पताल में एलएफटी, केएफटी, शुगर सहित अन्य कई जरूरी टेस्ट निशुल्क होने लगे हैं। निजी लैब संचालकों द्वारा मरीजों से इन टेस्टों के 500 से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे। अब जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीज चिकित्सक से परामर्श के बाद शुगर, आरएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित कई अन्य जरूर टेस्ट निशुल्क करा सकता हैं।
वैसे तो जिला अस्पताल की लैब में फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन उपलब्ध है, लेकिन मशीन के रिएजेंट और स्टैंड्स खत्म होने के कारण मरीजों को इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था। यही नहीं, अस्पताल में दाखिल और ओपीडी में आने वाले मरीजों को अपने स्तर पर निजी लैब से टेस्ट कराने पड़ रहे थे।
एलएनजेपी अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. विनोद तंवर ने बताया कि लिपिड प्रोफाइल कोलेस्ट्रॉल का स्तर जांच करने के लिए, हाई ब्लड प्रेशर, ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक और दिल से संबंधित बीमारियों के बारे में पता लगाने के लिए कराया जाता है। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के तहत पांच तरह के टेस्ट किए जाते हैं। इनमें टोटल कोलेस्ट्रॉल, हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, वेरी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन और ट्राइग्लिसराइड की जांच होती है। कई टेस्ट रिएजेंट और स्टैंड्स खत्म होने के चलते नहीं हो रहे थे, लेकिन अब रिएजेंट और स्टैंड्स उपलब्ध होने के बाद फिर से अस्पताल में टेस्ट सुविधा शुरू हो गई है।