फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Many employees left Kuntia's meeting due to uproar, Kurukshetra

हंगामा होने पर कुंटिया की बैठक छोड़कर चले गए कई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Many employees left Kuntia's meeting due to uproar, Kurukshetra
बैठक के दौरान नोकझोक करते कर्मचारी नेता नरेंद्र वर्मा व कर्मचारी रामेश्वर सैनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) की मंगलवार को विश्वविद्यालय के आरके सदन में हुई आम सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस पर कई कर्मचारी बैठक छोड़कर चले गए। बैठक में जहां कुंटिया की कार्यकारिणी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ अपनी उपलब्धियां गिनाई। वहीं, कर्ण सिंह ग्रुप और रजवंत ग्रुप ने कुंटिया कार्यकारिणी पर कर्मचारियों को गुमराह करने के आरोप लगाए।
कुंटिया कार्यकारिणी ने 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव का शेड्यूल जारी किया। खास बात यह रही कि मंच से रामकुमार गुर्जर ग्रुप और कर्ण सिंह ग्रुप ने एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया। कर्ण सिंह ग्रुप के नेता भारत भूषण ने आरोप लगाया कि मौजूदा कार्यकारिणी कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। वहीं, इनसे पहले रजवंत कौर ने कहा कि कुंटिया चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पिछले वर्षों में कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य लंबित मांगें जो पूरी होनी चाहिए थी, वह अभी तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों को सिर्फ लॉलीपॉप दिया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं के आरोपों का कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा और महासचिव रविंद्र तोमर ने जवाब भी दिए। बैठक में रजवंत कौर के संबोधन के बाद विवाद बढ़ता देख कर्मचारी वहां से खिसकना शुरू हो गए। इस मौके पर कुंटिया कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल भुक्कल, प्रेस सचिव रुपेश खन्ना, उप प्रधान विष्णु नाथ, अशोक शर्मा, रमेश चंद, सुरेंद्र, सुनील कक्कड़, संत कुमार, राम कुमार गुर्जर, सतीश शर्मा, जगदीश खनौदा, कर्मबीर शर्मा, वकील चंद, राजकुमार ढींगरा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वर सैनी ने चिकित्सकों के खिलाफ की टिप्पणी
बैठक के मंच से रामेश्वर सैनी ने हेल्थ सेंटर के चिकित्सकों पर टिप्पणी की तो वहां उपस्थित नरेंद्र वर्मा भड़क उठे। दोनों में काफी नोकझोंक भी हुई। रामेश्वर सैनी ने आरोप लगाया कि चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य की अच्छे से जांच नहीं करते, लेकिन नरेंद्र वर्मा ने भी कई पलटवार किए। बढ़ता विवाद देख वहां उपस्थित कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया।

14 अप्रैल को नॉन टीचिंग क्लब में होंगे कुंटिया चुनाव
12 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग क्लब में कुंटिया के चुनाव होंगे। अध्यापक संघ के राज्य उप प्रधान जगरोशन मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे, जबकि सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश और राज्य ऑडिटर सुभाष कौशिक सहायक चुनाव अधिकारी होंगे। चुनावी शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च शाम तीन बजे तक मतदाता प्रतिलिपि पर आपत्ति, इसी दिन शाम पांच बजे संशोधित मतदाता प्रतिलिपि की घोषणा, नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि चार अप्रैल सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक तथा नामांकन पत्रों की जांच दोपहर दो बजे के बाद। उम्मीदवारों की घोषणा पांच अप्रैल दोपहर दो बजे तथा चुनाव चिह्न का वितरण शाम चार बजे किया जाएगा। 12 अप्रैल को सुबह नौ से पांच बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना करके विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

बैठक में संबोधित करते कुंटिया के महासचिव रविंद्र तोमर व मंचासीन पदाधिकारी। संवाद

बैठक में संबोधित करते कुंटिया के महासचिव रविंद्र तोमर व मंचासीन पदाधिकारी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed