फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mandal level competitions will be held to highlight the talent, Kurukshetra

प्रतिभाओं को उभारने के लिए होंगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mandal level competitions will be held to highlight the talent, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा व हरियाणा कला परिषद की संयुक्त पहल पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में निष्पादन कला (संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा दृश्य कला और चित्रकला व मूर्तिकला) को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिताएं अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक व करनाल मंडल स्तर पर आयोजित होंगी।
यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने दी। उन्होंने बताया कि संगीत नृत्य व रंग मंच के समूह व एकल प्रतियोगिताओं में शीर्षक निर्धारित किए गए हैं। इनमें संगीत में हरियाणवी लोक गीत, हरियाणवी गीत, एकल में रागनी व लोक संगीत, नृत्य में हरियाणवी लोक नृत्य व हरियाणवी नृत्य, रंगमंच में सामाजिक विषय पर आधारित लघु नाटिका व एकल में मोनो एक्टिंग शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं की कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई है। इसी तरह चित्रकला व मूर्तिकला में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित विषय रखा गया है।
विज्ञापन

मूर्तिकला में प्ले मॉडलिंग एवं पीओपी रिलीफ टायल कारवीन को शामिल किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा एससीओ 29 प्रथम तल सेक्टर 7 सी मध्य मार्ग चंडीगढ़ में सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। इन प्रतियोगिताओं को आयु वर्ग की तीन श्रेणियों में शामिल किया गया है। जिसमें 8 से 16 वर्ष, 16 से 36 वर्ष व 36 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का कलाकार भाग ले सकेगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकारों का एक नया मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed