फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   man injured in land dispute

जमीनी विवाद को लेकर हथियारों से हमला कर जमीन मालिक को किया जख्मी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
man injured in land dispute
गांव कमोदा में जमीन विवाद को लेकर हथियारों से लैस आरोपियोें ने हमला करके भूमि मालिक को घायल कर दिया। घायल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों को नामजद कर उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में अफसर सिंह वासी कमोदा ने कहा कि 10-12 साल पहले उसने गांव के भगवत दयाल से करीब छह एकड़ जमीन खरीदी थी। तभी से भगवत दयाल के भाई प्रकाश व नारायण दत्त का परिवार उससे रंजिश रखने लगा था। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने खेत में था। वहीं उसका बेटा राकेश दूसरे खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान प्रकाश का बेटा नितीश आया और वापस चला गया था।
विज्ञापन

कुछ देर बाद नीतीश अपने हाथ में भाले का अगला हिस्सा, नीतीश का भाई रोहित उर्फ रवि बंदूक व उनका चचेरा भाई रोहित तलवार लेकर आए और उसके बेटे राकेश की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें आता देखकर राकेश अपनी जान बचाने के लिए सुच्चा सिंह डेरे में घुस गया। इस डेरे से उसे सूचना मिली कि राकेश को मारने के लिए रोहित व अन्य कुछ लोग उसके पीछे दौड़ रहे हैं। यह सुनकर वह लाठी लेकर राकेश को बचाने के लिए डेरे की तरफ भाग कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचा तो नीतीश ने भाला का अगला हिस्सा उसके मुंह पर बायीं तरफ मारा। रोहित उर्फ रवि ने उस पर बंदूक से दो फायर किए और रोहित ने तलवार से उस पर हमला किया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे और डेरे के लोगों को आता देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुएफरार हो गए। उसने पुलिस को कॉल करके मामले की सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वहीं नीतिश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका गांव के ही अफसर के साथ जमीनी पानी को लेकर विवाद चल रहा है। 26 जून शाम करीब छह बजे वह अपनी चाची मायादेवी के साथ फार्म से ट्यूबवेल पर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी जमीन की बुवाई कर रहा मुकेश उर्फ भारती ने उसकी जमीन की बुवाई करने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह पहले अफसर की जमीन की बुवाई करेगा। इसे लेकर उसने अफसर के बेटे राकेश जो कि वहां चरी काट रहा था, शिकायत की तो राकेश वहां से भागने लगा। तब वह भी उसके पीछे-पीछे दौड़ लिया और अपने पिता को सूचना देकर बुला लिया। राकेश, उसके अफसर, व लाडी उर्फ जोगिंद्र ने उस पर गंडासियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसका चचेरा भाई रोहित और मेरा छोटा भाई रोहित उर्फ रवि उसे छुड़ाने आए तो अफसर ने उन पर भी हमला कर दिया। बचाव के लिए उसके भाई रोहित उर्फ रवि ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर हवाई किया। शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed