फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Making people aware about new employment opportunities

Kurukshetra News: रोजगार के नए अवसरों के बारे में लोगों को किया जागरूक

Tue, 18 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Making people aware about new employment opportunities
कुरुक्षेत्र। जानकारी देते राजेंद्र शर्मा। विज्ञ​प्ति - फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
कुरुक्षेत्र। न्यूवन ग्लोबल की ओर से एक निजी होटल में मीटिंग का आयोजन किया जिसमें रोजगार के नए अवसरों से अवगत कराना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना रहा। मुख्यातिथि के रूप में राजेंद्र शर्मा पहुंचे। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों को अवसरों में बदलने की कला पर भी विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने विचारों और सुझावों को आत्मीयता के साथ साझा किया जिससे संवाद और भी समृद्ध हुआ। सभी प्रतिभागियों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन का भविष्य मजबूत हाथों में है और सामूहिक प्रयास ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान डॉ. संजय शर्मा ने अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन, शुद्ध जल और संतुलित आहार केवल स्वास्थ्य की नींव नहीं बल्कि सफल जीवन के अनिवार्य स्तंभ हैं। बैठक में कमलेश रानी, तेजस्वी, रेखा, परमजीत कौर, सतीश मल्होत्रा, गुरविंदर कौर, सचिन शर्मा, संदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed