फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Make Kurukshetra the capital of the state said Former minister Karan Dalal

हरियाणा: कांग्रेस नेता ने की कुरुक्षेत्र को प्रदेश की राजधानी बनाने की मांग, कहा- चंडीगढ़ में हरियाणा की हैसियत किराएदार जैसी

Thu, 19 May 2022 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2022 02:58 AM IST
सार

कर्ण दलाल ने कहा कि चौधरी बंसीलाल का सपना कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने का था। बदलते हालात के कारण चौ. बंसीलाल इस कार्य को पूरा नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Make Kurukshetra the capital of the state said Former minister Karan Dalal
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री करण दलाल और अशोक अरोड़ा। संवाद - फोटो : Kurukshetra

विस्तार

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता करण दलाल ने बुधवार को कहा कि हरियाणा सरकार को अलग से प्रदेश की राजधानी बनानी चाहिए। कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाया जा सकता है, क्योंकि कुरुक्षेत्र एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है। इसे राजधानी बनाने से विश्व भर में कुरुक्षेत्र की ख्याति फैलेगी। वे कुरुक्षेत्र में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंडीगढ 27 हजार एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 11 हजार एकड़ हरियाणा का है। इस 11 हजार एकड़ भूमि का क्लेक्टर रेट से पैसा पंजाब सरकार या केंद्र सरकार हरियाणा को दे ताकि हरियाणा की अलग राजधानी बनाई जा सके। चंडीगढ़ में हरियाणा की हैसियत एक किराएदार जैसी है।
विज्ञापन


चौधरी बंसीलाल का सपना कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने का था। बदलते हालात के कारण चौ. बंसीलाल इस कार्य को पूरा नहीं कर पाए। अब समय आ गया है कि इस धार्मिक और ऐतिहासिक शहर को राजधानी बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि जब हरियाणा की अलग से राजधानी होगी तो अपना हाईकोर्ट, अपनी विधानसभा, अपनी पीजीआई, वपना एयरपोर्ट होगा, जिसका आने वाली पीढ़ियों को लाभ होगा। इस मौके पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कांग्रेस नेता जलेश शर्मा, विवेक मैहता विक्की, मन्नू जैन, गौरव शर्मा गौरी, ईशान शर्मा, शेखर शर्मा मौजूद रहे।


 

एसवाईएल पर नहीं सरकार का ध्यान
एसवाईएल के मामले पर करण दलाल ने कहा कि पानी के बंटवारे के लिए गठित आयोग की ओर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। इस आयोग ने हरियाणा को मिलने वाले सतलुज और रावी के पानी का बंटवारा करना है। आयोग के दफ्तर में बैठे बाबुओं को केवल तनख्वाह दी जा रही है। सुप्रीमकोर्ट ने एसवाईएल को लेकर हरियाणा के हक में फैसला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed