फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Makar Sankranti celebrated with great pomp across the district, Bhandaras with Havan-Yagya, Kirtan

जिलेभर में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व, हवन-यज्ञ, कीर्तन के साथ लगे भंडारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti celebrated with great pomp across the district, Bhandaras with Havan-Yagya, Kirtan
कुरुक्षेत्र।जयराम विद्यापीठ में मकर संक्रांति पर आयोजित भंडारें में प्रसाद ग्रहण करते साधु। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर, कुटिया, मठ, तीर्थ स्थलों, आश्रमों में हवन यज्ञ, कीर्तन, भंडारे सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं स्कूल व कॉलेजों में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से सभी मांगलिक कार्य जैसे यज्ञोपवीत, मुंडन, शादी-विवाह व गृह प्रवेश आरंभ हो जाएंगे। मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों व तीर्थ स्थलों में स्नान करने का महत्व है, मगर मकर संक्रांति पर कड़कती ठंड और कोरोना महामारी को देखते हुए इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे तथा स्नान करके सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं पूजा अर्चना के लिए भी पुरोहित श्रद्धालुओं का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ पूजन व भंडारा
कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में मकर संक्रांति के अवसर पर पूजन, अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन किया गया। कैथल से लाला हरि चंद्र गर्ग, सजल गर्ग, अनीता, वीणा देवी, आकाश, सिंह राम व तरसेम चंद को आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री व ब्रह्मचारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। इसके बाद भंडारा किया गया। विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों ने सूर्य पूजन व पाठ किया। आचार्य लेखवार ने बताया कि इस दिन किया दान सौ गुना होकर प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व जीवन में संकल्प लेने का दिन: डॉ आरसी मिश्रा
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन में पांच दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन मकर संक्रांति पर कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंधक व पुलिस महानिदेशक डॉ. आरसी मिश्रा रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने की। डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व को जीवन में संकल्प लेने का दिन भी कहा गया है। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से डॉ. आरसी मिश्रा को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक, गुरप्रीत सिंह, पवन श्योकंद व वेद विद्यालय के ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।
लोहड़ी की अग्नि ज्ञान के महत्व को दर्शाती है: संत प्रकाश,
कुरुक्षेत्र। राजेंद्र नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप नंगली वाली कुटिया में रात्रि को लोहड़ी के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आश्रम के संचालक संत प्रकाश पुरी व संत अगम पुरी ने अग्नि की पूजा अर्चना करके किया। इस अवसर पर संत प्रकाश पुरी ने कहा कि लोहड़ी की अग्नि जीवन में ज्ञान के महत्व को दर्शाती है। इस मौके पर आश्रम के संत निर्विकार पुरी, संत संतोष पुरी, वीणा पुरी, यथार्थ पुरी व गोपालानंद आदि संतों ने संगत का मार्ग दर्शन किया। इस दौरान अंकित शर्मा, गुलशन बजाज, दीपक सिडाना, विक्की सिडाना, राजीव चावला, वेद प्रकाश फौजी, शुभम सेतिया, साजन चावला आदि मौजूद रहे।
मकर संक्रांति के अवसर पर हवन यज्ञ में डाली आहुति
कुरुक्षेत्र। मकर संक्रांति पर बार एसोसिएशन की ओर से कोर्ट कॉम्पलैक्स में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र जुनेजा व अन्य अधिवक्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर मानव कल्याण की कामना की। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन को स्नान, दान और ध्यान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन तिल के दान का अधिक महत्व है।

मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान ने बताया कि 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पतंजलि योग समिति व अन्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभाग के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिला कुरुक्षेत्र में आयुष विभाग की सभी जीएडी, जीएचडी, सीएचसी, पीएचसी के अधिकारियों द्वारा 75 लाख सूर्य नमस्कार के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed