फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Main accused of supplying opium caught from Jharkhand, sent to jail

अफीम सप्लाई करने का मुख्य आरोपी झारखंड से काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Main accused of supplying opium caught from Jharkhand, sent to jail
पुलिस ने साढ़े 26 किलोग्राम अफीम सप्लाई करने के मुख्य आरोपी श्याम मुंडा वासी चीचगढ़ जिला खुंटी (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को सीआईए-1 की टीम बराड़ा चौक शाहाबाद फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अनूप उर्फ बिट्टू वासी हुड्डा शाहाबाद अजीत सिंह उर्फ पिंद्र उर्फ काला वासी ढकाला को पैसे देकर झारखंड से अफीम मंगवा कर क्षेत्र में सप्लाई करता है। आज भी अजीत सिंह कार में अनूप उर्फ बिट्टू के लिए अफीम लेकर शनि मंदिर के पास से होता हुआ शाहाबाद आएगा। इस पर पुलिस ने सर्विस रोड पर रतनगढ़ की तरफ नाकाबंदी करके चेकिंग करनी शुरू की थी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने एक कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजीत सिंह बताया था। कार की तलाशी लेने पर कार की सीट के नीचे से एक प्लास्टिक कैन में रखी साढ़े 26 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी, जिसकी मार्केट में 45 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद 19 अक्तूबर को सीआईए-2 की टीम ने आरोपी के दूसरे साथी अफीम सप्लायर आरोपी इरशाद आलम वासी झारखंड को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया था। अब 24 अक्तूबर को सीआईए-2 की टीम ने आरोपी इरशाद आलम से पूछताछ के बाद अफीम सप्लाई करने के मुख्य आरोपी श्याम मुंडा को झारखंड से गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश करके राहदारी वारंट पर कुरुक्षेत्र लाया गया था। मंगलवार को आरोपी श्याम मुंडा व इरशाद आलम वासी झारखंड को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed