फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahant Karamjit accuse Daduwal and Nalvi of plotting

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी: महंत करमजीत बोले- दादूवाल और नलवी रच रहे साजिश, नहीं होंगे कामयाब

Sun, 16 Apr 2023 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 06:39 PM IST
सार

महंत करमजीत बोले कि दोनों प्रधान न बनने पर टीस निकाल रहे हैं। कमेटी का 109 करोड़ का बजट खटक रहा है। कमेटी ने सिख मिशनरी में प्रधान महंत करमजीत सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक की।

विज्ञापन
Mahant Karamjit accuse Daduwal and Nalvi of plotting
पत्रकारवार्ता में दादूवाल व नलवी के आरोपों को लेकर पत्र फाड़ते हुए गुरविंद्र सिंह धमीजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान में कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल तथा दीदार सिंह नलवी व कमेटी के वर्तमान पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। दादूवाल और नलवी ने जहां एक दिन पहले ही कमेटी पदाधिकारियों पर वैसाखी पर्व और होला महल्ला न मनाने से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं अगले ही दिन रविवार को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान और अन्य पदाधिकारी भी मैदान में उतर आए।

विज्ञापन


कमेटी ने सिख मिशनरी में प्रधान महंत करमजीत सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक की, जिसमें पूरे मामले पर करीब ढाई घंटे गहन चर्चा की गई। इसके बाद में पत्रकारों के समक्ष बलजीत सिंह दादूवाल और दीदार सिंह नलवी पर षडयंत्र रचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे प्रधान न बनने की टीस निकाल रहे हैं और उन्हें कमेटी का 109 करोड़ का बजट खटक रहा है, लेकिन उन्हें अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


महंत करमजीत सिंह ने कहा कि कुछ सदस्यों ने कमेटी को बदनाम करने के लिए वैसाखी के दिन नाडा साहब गुरुद्वारे में राशन खत्म हो जाने और कमेटी द्वारा राशन लेने पर रोक लगाने के आरोप लगाते हुए अफवाह फैलाई। वे उसी दिन अन्य सदस्यों को लेकर पहुंचे तो स्टोर में पांच माह से ज्यादा का राशन था। लंगर चल रहा था तो हजारों संगत आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मैनेजर से बातचीत की तो उन्होंने माना कि उसे भड़काया गया था। रिकार्ड जांचा तो वहां कमेटी सदस्य रमणीक मान के नाम से भी कोटेशन मिली। मैनेजर को धमकी तक दी गई थी। डर के चलते उन्होंने अपने लिखे पत्र में उनका नाम तक नहीं लिखा। महंत ने कहा कि दादूवाल और नलवी के पास अब कोई काम नहीं है और वे झूठे आरोप लगाने में लगे हैं। मामले में कमेटी की ओर से पत्र भेजकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

संगत से लिफाफे लेकर जेब भरते रहे दादूवाल : धमीजा
कमेटी के महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने पत्रकारवार्ता में दादूवाल और नलवी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया। फिर आरोपों से भरा पत्र फाड़ दिया। कहा कि ये दोनों पहले कमेटी के प्रधान रह चुके हैं, खुद बताएं कि उन्होंने कितनी बार उक्त दोनों कार्यक्रम मनाए। वर्तमान हरियाणा कमेटी ने सात अप्रैल को लाखनमाजरा तो आठ को यमुनानगर में होला महल्ला मनाया।

यमुनानगर में नलवी ने ही मुख्यमंत्री को सिरोपा डाला था। इसके बावजूद वे अनाप-शनाप बयान देकर आरोप लगा रहे हैं। धमीजा ने कहा कि दादूवाल संगत से लिफाफे लेकर जेब भरते हैं और खुद को संत व ईमानदार होने का दावा करते हैं। वे हाल ही में बनी हरियाणा कमेटी से हिसाब मांग रहे हैं जबकि आज तक एसजीपीसी से कभी हिसाब नहीं मांगा।


गुरविंद्र धमीजा ने तंज कसते हुए कहा कि जब कमेटी बनी थी तो उस दिन दादूवाल खुद प्रधान बनने की मंशा से मिठाई लेकर पहुंचे थे, लेकिन जब नहीं बनाया गया तो वह विरोध में आ गये। लेकिन उसके साथ बैठक से एक भी सदस्य नहीं गया था। बाद में उन्होंने माफी मांगी थी और साथ काम करने की बात की थी, लेकिन अब फिर उसी राह पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed