फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lord Shiva has special grace on the devotees: Mahant Jagannath Puri

भगवान शिव की होती है भक्तों पर विशेष कृपा दृष्टि : महंत जगन्नाथ पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva has special grace on the devotees: Mahant Jagannath Puri
कुरुक्षेत्र। नर्मदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं से अभिषेक करवाते महंत जगन्नाथ पुरी। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने से पूर्व अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सानिध्य में वार्षिक त्रयोदशी पूजन श्री नर्मदेश्वर मंदिर कलावड़ में कराया गया।
विज्ञापन

पूजन से पूर्व भगवान भोले नाथ का भव्य श्रृंगार किया गया तथा इस के उपरांत भजन सत्संग का कार्यक्रम हुआ। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि चैत्र नवरात्रों से पूर्व यह त्रयोदशी विशेष है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीना पहला महीना होता है। त्रयोदशी भगवान शंकर को समर्पित होती है। इस बार चैत्र महीने में नवरात्रों से पूर्व की त्रयोदशी पर भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को प्रदोष व्रत बेहद प्रिय है। प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने और व्रत करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भोलेनाथ भक्तों के कष्ट दूर करते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी अवतार, तारा, बिट्टू, शीलू, शीशपाल, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, रामकुमार, संजू, अमन, मोनू,.मनदीप सिंह, सुमन रानी, रीना, दीक्षा, ममता रानी, अनीता, राज रानी, सुनीता देवी, रीटा रानी व दर्शना देवी इत्यादि श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed