फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   lord krishna janmashtami festival in Geeta gyan sasthanm

गीता ज्ञान संस्थानम् में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
lord krishna janmashtami festival in Geeta gyan sasthanm
गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित दिव्य गीता सत्संग ने व्यास पीठ से गीता श्री कृष्ण में, श्री कृष्ण गीता में यात्रा को आगे बढ़ाते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि कृष्ण में आनंद नहीं बल्कि कृष्ण ही साक्षात आनंद हैं। आनंद का दूसरा रूप ही कृष्ण है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मनाना तभी सार्थक है, जब गो सेवा का संकल्प लिया जाए।
विज्ञापन

सभी को गो सेवा का संकल्प लेना चाहिए, गाय माता में सभी देवता वास करते हैं, भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गाय चराई थीं। गीता जी को भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकली वाणी बताते हुए गीता मनीषी ने कहा कि गीताजी का अध्ययन और श्रवण भाव के साथ करना चाहिए। भगवान भाव के भूखे हैं। जब भाव के साथ गीता जी का अध्ययन और श्रवण किया जाता है तो वह अधिक लाभकारी होता है। गीता भगवान की सरल और दार्शनिक वाणी है। गीता जी में भगवान ने स्वयं अपना आचरण उड़ेला है। इसलिए मानव को गीताजी का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed