फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lok Sabha: Punjab Chief Minister Bhagwant Mann will hold a road show in Kurukshetra

Lok Sabha: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुरुक्षेत्र में करेंगे रोड शो, डॉ. सुशील गुप्ता ने दी जानकारी

Fri, 17 May 2024 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 May 2024 11:28 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की और बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से ज्यादा आयु के वोटर और दिव्यांग वोटरों के बैलेट पेपर से वोटिंग करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha: Punjab Chief Minister Bhagwant Mann will hold a road show in Kurukshetra
bhagwant mann - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 18 मई को कुरुक्षेत्र लोकसभा पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 10 बजे पूंडरी, दोपहर दो बजे सीवन, तीन बजे इस्माईलाबाद और शाम साढ़े चार बजे शाहाबाद में रोड शो करेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र में जो 80 साल से ऊपर हैं उनकी पोलिंग चल रही है लेकिन उन्होंने बैलेट बॉक्स को सील कराने के लिए आम आदमी पार्टी के किसी नुमाइंदे से साइन नहीं कराए। वे चुनाव अधिकारियों को कई बार कॉल कर चुके, लेकिन रिसीव नहीं की जा रही। हमें बुलाते तो हम जरूर जाते। अब लिखित में इस मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू शहीद भगत सिंह की टीम ने किया समर्थन
पत्रकारवार्ता के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा कुरुक्षेत्र और भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की टीम ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया। इनमें प्रदेश महासचिव संजीव आसापुर, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार, प्रदेश प्रवक्ता जयभगवान काला, प्रदेश प्रचार मंत्री सूरज कपूर, दिलबाग सिंह, गुरजेंट सिंह, शीशन बूरा नंबरदार, मनू बूरा, विपिन आलमपुर, रघबीर बिल्लू, सुनील बतान, बिंद्र चंद्र भानपुर समेत अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 वर्ष से अधिक और दिव्यांगों के बैलेट पेपर वोटों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं : ढांडा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की और बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से ज्यादा आयु के वोटर और दिव्यांग वोटरों के बैलेट पेपर से वोटिंग करवाई जा रही है। इसमें गंभीर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीधे मुकाबले में हार रही है इसलिए प्रशासन की मदद से इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कहा कि जिस लिफाफे में बैलेट पेपर को डाला जा रहा है, उस पर सील नहीं लगाई जा रही।


वहीं, बैलेट बॉक्स को भी सील नहीं किया है, सिर्फ ताला लगाकर ही बिना किसी प्रशासनिक सील के छोड़ दिया गया है। यहां तक कि गांवों में सरपंचों को भी इस बारे में जानकारी नहीं है कि गांव में बैलेट पेपर से वोटिंग चल रही है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज करेगी और मुख्य चुनाव आयुक्त को भी सुबूत के साथ वीडियो और फोटोग्राफ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed