फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   LNJP Hospital gets 25 new doctors

एलएनजेपी अस्पताल को मिले 25 नए चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
LNJP Hospital gets 25 new doctors
लंबे समय से चिकित्सकों का टोटा झेल रहे लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल (एलएनजेपी) में अब मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। चिकित्सक की कमी से बेपटरी हो चुकी व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में सरकार ने मरीजों का तुरंत इलाज करने के लिए 25 नए चिकित्सक नियुक्त किए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के 55 स्वीकृत पदों में से केवल दो पद ही खाली रहे हैं। अस्पताल में आठ महिला चिकित्सक भी नियुक्त हुई है, जिसके चलते अब विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं को भी यहां किसी परेशानी का सामान नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी चल रही थी। जहां मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा था वहीं चिकित्सकों की लगातार मांग की जा रही थी। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि वे लगातार विधायक सुभाष सुधा से भी मांग करते रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चिकित्सकों की यह नियुक्ति करवाकर मरीजों को बड़ी राहत देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उधर सर्किट हाउस में विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए बताया कि अस्पताल में काफी समय से चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा था, खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड रहा था। सरकार ने मरीजों को बेहतर ईलाज करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए 25 नए चिकित्सक उपलब्ध करवाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमओ ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह नौ तारिख को गर्भवती महिलाओं हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इलाज, एल्ट्रासाउंड के साथ-साथ भूने हुए चने व देसी घी की डाईट कैंप में आने वाली हर गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी। इससे अनियमिताओं की समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी।

अस्पताल को 25 नए चिकित्सा अधिकारी मिले हैं, इनमें डॉ. विशाल, डॉ. मनीष महालावत, डॉ. अंकुश, डॉ. प्रतीक्षा यादव, डॉ. सुमित, डॉ. प्रंशलु मेहरा, डॉ. रशमी मेहरा, डॉ. कमलकांत शर्मा, डॉ. अनुराग, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. नेहा, डॉ. पर्व सिंह सचदेवा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पूजा, डॉ. नितिश, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. गरिमा यादव, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अमन आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed