{"_id":"cd1a45fdc22d385eb504aaa91f71a891","slug":"ling-investigating-gang-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लिंग जांच के एक और ठिकाने का मंगलवार को दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्दाफाश किया है। अंबाला और कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को दोपहर बाद शाहाबाद-लाडवा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने लिंग जांच के लिए ग्राहक लाने वाले युवक व युवती को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने एक प्राइवेट अस्पताल संचालक के साथ मिलकर फर्जी ग्राहक से 15 हजार रुपए वसूल किए। वहीं, छापामार कार्रवाई के दौरान प्राइवेट अस्पताल संचालक किसी तरह गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
मामले के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग में अंबाला के डिप्टी सीएमओ डॉ. बीबी लाला, डॉ. पवन चौधरी और एक अन्य महिला चिकित्सक ने दोपहर बाद शाहाबाद में लाडवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छापामारी की। अंबाला की टीम की सूचना पर कुरुक्षेत्र की पीएनडीटी कमेटी इंचार्ज डॉ. सुनीता शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. केके शर्मा और डॉ. एनपी सिंह टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच टीम के सदस्य डॉ. केके शर्मा ने बताया कि अस्पताल में लिंग जांच करने और अजराना गांव के दलालों के बारे में कुछ जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंबाला निवासी एक ऐसी महिला को चुना, जिसके पास पहले से ही तीन लड़कियां थी। आशा वर्कर ने इस गर्भवती महिला को तैयार किया और उसे कलेरा गांव के एक व्यक्ति से मुलाकात कराई। जिसके बाद उसे लेकर अजराना कलां गांव की एक ट्रेंड दाई के पास लेकर पहुंचा। वहां दोनों ने 15 हजार रुपए में उसके अल्ट्रासाउंड के लिए सौदा तय कर दिया। इसके बाद मंगलवार को दलालों ने उक्त महिला को लिंग जांच के लिए लाडवा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में बुलवा लिया।
इस पर उसने स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क साधा तो टीम ने 15 हजार रुपए के नोटों पर हस्ताक्षर कर उन्हें सौंप दिए और उसके बाद दलाल महिला को लेकर निजी अस्पताल में पहुंच गए।
चिकित्सक ने की लिंग जांच, रिपोर्ट भी बताई
डॉ. शर्मा ने बताया कि दलालों के साथ गए फर्जी ग्राहक का प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक ने न केवल लिंग जांच किया, बल्कि मौके पर ही उसकी रिपोर्ट भी बता दी। इसी दौरान टीम ने प्राइवेट अस्पताल में छापामारी कर दी। टीम के सदस्यों ने भेजे ग्राहक से भी विस्तृत विवरण हासिल किया और मौके से दलाल युवक व महिला को दबोच लिया, लेकिन लिंग जांच करने वाला डॉक्टर चलती अल्ट्रासाउंड मशीन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल हो गया।
सैकड़ों का करा चुकी हूं अल्ट्रासाउंड, लाखों दे चुकी हूं डॉक्टर को
डॉ. शर्मा ने बताया कि काबू में आई महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में माना है कि वह कई वर्ष से लिंग जांच करवाने के धंधे में लिप्त है। और अब तक सैकड़ों लोगों के अल्ट्रासाउंड करवा चुकी है। महिला ने टीम को बताया है कि वह लाखों रुपए तो डॉक्टर को ही दे चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही महिला दाई के कब्जे से 5 हजार रुपए हस्ताक्षर युक्त नोट बरामद किए। वहीं, दूसरी ओर युवक भी काफी लंबे समय से उसके साथ जुड़ा हुआ है।
एक ही दिन में हो चुके 7-8 अल्ट्रासाउंड
छापामार टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. बीबी लाला ने बताया कि रजिस्टर की जांच और अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच में सामने आया है कि मंगलवार को ही करीब 7-8 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन, अस्पताल का रिकॉर्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। वहीं सूचना मिलने पर थाना शाहाबाद एसएचओ राजेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंच गए।
शाहाबाद में लाडवा रोड स्थित एक अस्पताल में छापामारी की थी। वहां अल्ट्रासाउंड करवाने आए दो दलालों जिनमें एक महिला और व्यक्ति को काबू कर लिया है। जबकि चिकित्सक वहां से फरार हो गया है। मामले में जांच की जा रही है।
डॉ. केके शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइवेट अस्पताल में कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला दाई और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। अभी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है, कार्रवाई के बाद लिखित में जो रिपोर्ट देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद।