फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Life imprisonment for man convicted of raping a minor

Kurukshetra News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for man convicted of raping a minor
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी निखिल निवासी थानेसर को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जिला न्यायवादी जयमल के अनुसार, पीड़िता ने 3 जून 2023 को शिकायत दी थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 17 अक्तूबर को गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया। एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2) के तहत आजीवन कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माना तय हुआ। पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 साल कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना सुनाया गया। जुर्माना न भरने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन




1 नवंबर से बिना बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों पर पुलिस कार्रवाई
कुरुक्षेत्र। जिले में एक नवंबर से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने वाहन मालिकों से अभियान शुरू होने से पहले अपने वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने की अपील की है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर चलेगा। इस दौरान अनधिकृत और अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों की भी जांच होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन की पहचान करना आसान होता है। इससे अपराधों की जांच में भी पुलिस को मदद मिलती है। अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है। इसका लक्ष्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त जांच
कुरुक्षेत्र। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीमों ने मेडिकल स्टोरों की जांच की। यह कार्रवाई शाहाबाद, झांसा और इस्माईलाबाद में की गई। टीमों ने दुकानों पर दवाइयों के रखरखाव, बिक्री के रिकॉर्ड और प्रतिबंधित व नशीली दवाओं से जुड़े दस्तावेज की जांच की। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि ऐसी दवाइयां बिना चिकित्सकीय पर्ची के न बेचें, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए हो सकता है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इसमें एंटी नारकोटिक सेल और संबंधित थाना प्रभारियों ने जिला ड्रग नियंत्रक तरुण भारद्वाज की टीम के साथ हिस्सा लिया। संयुक्त टीम ने दवा विक्रेताओं को खरीदारों की पहचान और आवश्यक रिकॉर्ड उचित ढंग से रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने कहा कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।


कुरुक्षेत्र में पुलिस-डीएलएसए ने नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक
कुरुक्षेत्र। पुलिस की नशामुक्त टीम ने डीएलएसए के साथ मिलकर 17 अक्तूबर को जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान गांव दनानी, बीड़ सुजरा और सुनारियां में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों और महिलाओं को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया गया। सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल ने जानकारी दी कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को हानि पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि इससे आर्थिक और मानसिक समस्याएं बढ़ती हैं। युवा अपराध की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं। टीम ने युवाओं को खेल, पढ़ाई और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। लोगों से अपील की गई कि वे नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। साथ ही, युवाओं को नशे की लत में धकेलने वालों के बारे में भी पुलिस को सूचित करने को कहा गया।





अवैध रूप से शराब बेचते एक काबू
पिहोवा। थाना शहर पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब बेचने के आरोप में विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आठ बोतल देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, यह कार्रवाई 16 अक्तूबर को की गई थी। उपनिरीक्षक जय कुमार और उपनिरीक्षक महेश कुमार की टीम ने आरोपी विकास कुमार को पिहोवा कस्बे से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आठ बोतल ठेका देसी शराब मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में अदालत के निर्देश पर विकास कुमार को जमानत पर रिहा कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed