फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   League matches of men's hockey will be played in Shahabad

शाहाबाद में खेले जाएंगे पुरुष हॉकी के लीग मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
League matches of men's hockey will be played in Shahabad
उपायुक्त मुकुल कुमार ने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के तहत होने वाले पुरुष हॉकी मैचों की तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने एस्ट्रोटर्फ, नवनिर्मित गैलरी, चेंजिंग रूम, शौचालयों, पीने के पानी, ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से स्टेडियम के विकास कार्यों की समीक्षा भी की। बता दें चार से 10 जून तक यहां पुरुषों के हॉकी लीग मैच होंगेे। सुबह और शाम के सत्र में दो-दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए शाहाबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों को जहन में रखकर तैयार किया गया है। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इस बजट में से नौ करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से रात्रि मैचों के लिए फ्लड लाइट लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है और इस विभाग को चार करोड़ रुपये की राशि भी जमा करा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस खेल स्टेडियम में तीन करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से चेंजिंग रूम, हॉस्टल, शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसमें 14 कमरे तैयार किए गए हैं और इन कमरों के साथ शौचालय भी अटैच हैं। यह सभी वातानुकूलित है और प्रयास किया गया है कि इन चेंजिंग रूम में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल सके। दर्शकों के लिए भी महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस पर 57 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस बजट के अतिरिक्त एस्ट्रोटर्फ के पास विशेष गैलरी का निमार्ण करने के लिए 57 लाख का बजट उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed