फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lawyers in Kurukshetra halted work in protest against filing of case in Sirsa

Kurukshetra News: सिरसा में केस दर्ज करने के विरोध में कुरुक्षेत्र में वकीलों ने ठप रखा कामकाम

Sat, 23 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lawyers in Kurukshetra halted work in protest against filing of case in Sirsa
कुरुक्षेत्र। बार रूम में खाली पड़ी वकीलों की कुर्सियां। संवाद - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। सिरसा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अमित सिहाग के खिलाफ मामला दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश भर की बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कामकाज ठप रखा।वहीं कुरुक्षेत्र में भी वकीलों ने काम ठप रखा जिससे कई न्यायिक कार्य प्रभावित हुए। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने रोष जताया। उन्हाेंने मांग की कि सिरसा में वकील पर दर्ज मामला रद्द किया जाए और नगर योजनाकार विभाग के जूनियर इंजीनियर अभिषेक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वकीलों के कामकाज ठप रखने से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिन लोगों के मामलों की आज अदालत में सुनवाई के लिए तारीख लगी थी। वह भी रीडर के पास अपनी हाजिरी लगाने के बाद वापस चले गए। कई लोग आज अदालत परिसर में अपने कोई दस्तावेज बनवाने के लिए नोटरी व अन्य कामाें से पहुंचे, लेकिन कामकाज ठप होने के कारण अब उन्हें सोमवार को आना पड़ेगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन के प्रधान धमेंद्र अत्री ने बताया कि जुलाई माह के मामले में सिरसा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अमित सिहाग पर नगर योजनाकार विभाग के जेई ने झूठे आरोप लगाते हुए सरकारी कामकाज में दखल देने का मामला दर्ज करवाया है। जबकि जिस समय के वह आरोप लगे है। उस समय सिहाग ने डायल 112 को फोन करके मौके पर बुलाया था। बार एसोसिएशन ने जेई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धमेंद्र अत्री ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो बार काउंसिल के निर्देश पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed