फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Last date to apply online today

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:38 AM IST
सार

शेड्यूल के अनुसार एडमिशन शेड्यूल यूजी एंड इंटीग्रेटेड कोर्स की पहली लिस्ट 6 सितंबर को जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 8 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकता है। इसके पश्चात दूसरी लिस्ट 10 सितंबर को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Last date to apply online today
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य यूजी और इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात तय शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। शेड्यूल के अनुसार एडमिशन शेड्यूल यूजी एंड इंटीग्रेटेड कोर्स की पहली लिस्ट 6 सितंबर को जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 8 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकता है। इसके पश्चात दूसरी लिस्ट 10 सितंबर को जारी की जाएगी। 14 सितंबर तक फीस भर सकते हैं। 16 सितंबर को तीसरी लिस्ट और 20 सितंबर तक फीस का भुगतान किया जा सकता है। सीट रिक्त रहने पर 28 सितंबर को अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 30 सितंबर तक फीस का भुगतान करके दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा एडिशनल सीट की लिस्ट एक अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 5 अक्तूबर तक फीस का भुगतान कर दाखिला ले सकते हैं। केयू के आईआईएचएस के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनीता दुआ ने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम 12 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित है। इसमें तीन साल की ग्रेजुएशन और दो साल की पोस्ट ग्रेजुएशन शामिल हैं। यह एक प्रोफेशनल पाठ्यक्रम है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में बायोटेक्नोलॉजी का क्षेत्र भारत में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना चुका है। इस पाठ्यक्रम से उत्तीर्ण विद्यार्थी फार्मास्युटिकल, फूड प्रोडक्शन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, जेनेटिक इंजीनियरिंग, पशुपालन, शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईआईएचएस की बायोटेक्नोलॉजी प्रयोगशाला में नवीनतम उपकरण उपलब्ध हैं। इसी वर्ष से नई शिक्षा नीति को आईआईएचएस में लागू किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को और अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस कोर्स में दाखिले के लिए मेडिकल व नॉन-मेडिकल के छात्र बायोटेक्नोलॉजी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की 20 सीटों में दाखिले के लिए आज रात तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed